कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्य प्रदेश का दमदार प्रदर्शन, यामिनी और अजय बाबू ने जीते रजत पदक

Share :

कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्य प्रदेश का दमदार प्रदर्शन, यामिनी और अजय बाबू ने जीते रजत पदक

भोपाल। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जूडो खिलाड़ी यामिनी और वेटलिफ्टर अजय बाबू ने रजत पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मध्य प्रदेश को दो रजत पद

– जूडो में यामिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

– वेटलिफ्टिंग में अजय बाबू ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।

 

मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई

– मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।

– उन्होंने कहा कि यह पूरे मध्य प्रदेश और देश के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

– उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

यामिनी से वीडियो कॉल पर की बात

– मंत्री सारंग ने जूडो खिलाड़ी यामिनी से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की।

– रजत पदक जीतने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की कामना की।

– उन्होंने कहा कि यामिनी की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

– मध्य प्रदेश सरकार की खेल नीति के तहत यामिनी और अजय बाबू दोनों को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

– सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को खेल नीति के प्रावधानों के अनुसार सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है।

खिलाड़ियों को मिल रहा सरकार का सहयोग

– मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करा रही है।

– सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।

प्रेरणा बनेगी यह उपलब्धि

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यामिनी और अजय बाबू की यह सफलता मध्य प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और अधिक पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu