भोपाल: नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने युवाओं को किया संबोधित, ‘असल Gen G’ पर दिया संदेश
भोपाल में आयोजित नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने Gen G को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश के असली Gen G वे युवा हैं, जिन्होंने एक ही दिन में 8 मेडल जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। ऐसे युवाओं से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को अपने लक्ष्य तय करने चाहिए और खेल, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाना चाहिए।
मंत्री सारंग ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो भारत विकास और उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित करेगा।
