प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई; 9 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान
सारंगपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (9 से 15 अगस्त) के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया है। इस टीम में मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री तथा सारंगपुर विधायक डॉ. गौतम टेटवाल को सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. गौतम टेटवाल को मिली इस जिम्मेदारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. टेटवाल के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संचालित होगा और अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, सांसद रोडमल नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल जैन, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, गिरवर भंडारी, शेखर शर्मा, विनोद पाटीदार, विकास दीक्षित, पंकज पालीवाल, विकास करोड़िया, नीलेश वर्मा, कमल राठौर, एल्डरमैन दिनेश शर्मा, सुधीर श्रीमाल, राधेश्याम माहेश्वरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. गौतम टेटवाल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अभियान की सफलता की कामना की।
