स्कूल से घर लौटते समय नाले में बह गई थी कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप, SDRF, NDRF और PAC फ्लड टीम की लगातार तलाश के बाद अब पेशेवर विशेषज्ञों को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप को ढूंढने के लिए प्रशासन ने अब विशेष पेशेवर विशेषज्ञों की मदद ली है। चारु स्कूल से घर लौटते समय पैर फिसलने से नाले में बह गई थी। घटना के तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF और PAC फ्लड टीम छात्रा का पता नहीं लगा सकी। इसके बाद प्रशासन ने काली नदी में ऐसे प्रोफेशनल्स को सर्च ऑपरेशन में उतारा है, जिन्हें बेहद कठिन परिस्थितियों में भी खोजबीन का अनुभव है।
