घूंघट वाली बहू ने सास को जड़े तीन थप्पड़, थाने के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल

Share :

घूंघट वाली बहू ने सास को जड़े तीन थप्पड़, थाने के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घूंघट ओढ़े एक बहू ने बीच सड़क पर अपनी सास को एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। घटना उस समय हुई जब दोनों एक पारिवारिक विवाद के मामले में थाने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि थाने के बाहर किसी बात को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने गुस्से में सास पर हाथ उठा दिया और कुछ ही सेकेंड में लगातार तीन थप्पड़ मार दिए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी जुट गई।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद की वजह और दोनों पक्षों के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu