भोपाल: आज शाम 5 बजे निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Share :

भोपाल: आज शाम 5 बजे निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर आज शाम 5 बजे मालवा एक्सप्रेस और वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस के नए ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप सिंह, भोपाल मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आईआरटीएस) सौरभ कटारिया ने बताया कि निशातपुरा रेलवे स्टेशन लंबे समय से संचालित स्टेशन है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां मालवा एक्सप्रेस और वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार, इस पहल से निशातपुरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब इन महत्वपूर्ण ट्रेनों में सफर करने के लिए भोपाल जंक्शन जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे समय की बचत के साथ यात्रा भी अधिक सुविधाजनक होगी।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu