दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी का जनसंपर्क अभियान तेज, कांग्रेस ने 40 हजार से अधिक मतों से जीत का किया दावा

Share :

घर-घर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्राम रिछारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर कांग्रेस को ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

जनसंपर्क अभियान के दौरान जीतू पटवारी ने भाजपा पर धनबल और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी, लेकिन इस बार दतिया की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय सुनाएगी।कांग्रेस ने किया बड़ी जीत का दावा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 40 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।ग्राम रिछारी में दिलाया ऐतिहासिक जीत का संकल्प

ग्राम रिछारी में आयोजित जनसंपर्क के दौरान परिवारों से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में उत्साहपूर्वक मतदान करने और उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प दिलाया गया। ग्रामीणों ने भी कांग्रेस के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, वरिष्ठ नेता अवधेश नायक, विधायक साहब सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी सहित कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu