आसमान में आज फिर नजर आया अद्भुत दृश्य, सूरज के चारों ओर बना इंद्रधनुष

आज आसमान में एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सूरज के चारों ओर रंग-बिरंगा गोलाकार घेरा दिखाई दिया, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी इस अनोखे दृश्य की तस्वीरें और वीडियो तेजी से साझा किए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, सूरज के चारों ओर दिखाई देने वाले इस रंगीन घेरे को “सोलर हेलो” या “सन हेलो” कहा जाता है। यह घटना तब होती है जब ऊंचाई पर मौजूद पतले सिरस बादलों में बर्फ के सूक्ष्म क्रिस्टलों से होकर सूर्य का प्रकाश गुजरता है। प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन के कारण सूरज के चारों ओर इंद्रधनुष जैसा घेरा बन जाता है।

हालांकि यह दृश्य देखने में बेहद आकर्षक लगता है, लेकिन यह कोई अलौकिक या दुर्लभ खगोलीय घटना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे हेलो अक्सर मौसम में बदलाव का संकेत भी हो सकते हैं, खासकर जब ऊंचाई पर नमी बढ़ रही हो।

आज इस खूबसूरत नजारे ने लोगों को कुछ पल के लिए रुककर आसमान की ओर देखने पर मजबूर कर दिया। कई लोगों ने इसे प्रकृति की अद्भुत कलाकारी बताया।

क्या आपने भी आज सूरज के चारों ओर बना यह रंगीन घेरा देखा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ऐसी ही रोचक और ताजा खबरों के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई 

फिल्म प्रोड्यूसर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. उन्होंने 76 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. मीडिया रिपोर्ट के मुताहिक, वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और लिवर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। 

निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी हस्ती थे. उन्होंने एक प्रोड्यूसर के तौर पर कई फिल्में सिनेमा को दी हैं. इन सालों में, उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों को सपोर्ट किया, जिनमें ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ शामिल हैं।

1982 में निहलानी ने अपनी पहली फिल्म बनाई थी, जिसका नाम था- हाथकड़ी. उनकी दूसरी फिल्म आंधी-तूफान थी, जो 1985 में रिलीज हुई थी. 1986 में तीसरी फिल्म इल्जाम रिलीज हुई. इस फिल्म में वह पहली बार गोविंदा के साथ काम किए थे. इसके बाद 1987 में गुनाहों का फैसला और 1988 में पाप की दुनिया जैसी फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस किया है. उन्होंने शोला और शबनम और आंखें जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया है। 

पूल में बिकिनी लुक में नजर आईं जॉर्जिया एंड्रियानी, ग्लैमरस अंदाज ने खींचा सबका ध्यान

मुंबई 

अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड, मॉडल-एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर उनकी बोल्डनेस चर्चा में है। जॉर्जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बिकिनी में नजर आ रही हैं. बिकिनी पहनकर वो पूल टाइम एंजॉय कर रही हैं।  फोटोज में जॉर्जिया पूल में सिजलिंग पोज देती दिखीं. उड़ती जुल्फें, ग्लोइंग फेस और अदाओं से वो फैन्स के दिलों पर छूरियां चला गईं। 

जॉर्जिया को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने मालदीव जाकर सुकून से मी-टाइम एंजॉय किया है. मालदीव की खूबसूरती उनके मन को सुकून दे रही है। फोटोज शेयर करते हुए जॉर्जिया ने लिखा कि मालदीव अनपोस्टेड पार्ट 1. जॉर्जिया के फोटोज शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में फैन्स के रिएक्श की बाढ़ सी आ गई। एक फैन ने लिखा कि गॉर्जियस. दूसरे ने लिखा कि स्टनिंग. कुछ ने लोगों ने क्यूटी और कूल लिखकर उनकी तारीफ की. कुछ फैन्स ने उन्हें बोल्ड बताया।        

ये पहला मौका नहीं जब जॉर्जिया ने अपनी बोल्ड फोटोज से फैन्स को सरप्राइज किया है. वो अकसर ऐसी बोल्ड फोटोज से लाइमलाइट लूटती हैं. कई बार उन्हें ज्यादा स्किन शो ऑफ करने के लिए ट्रोल भी किया गया है। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो जॉर्जिया 4 साल तक अरबाज खान के साथ रिलेशनशिप में थीं. 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि ब्रेकअप के बाद लंबे समय तक उन्हें खालीपन का एहसास होता रहा. उनके लिए मूव ऑन करना मुश्किल था. 

विधायक ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ, 32 टीमें लेंगी हिस्सा

भोपाल, 1 जून। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधायक ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ आतिशबाजी, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य महाराज, विधायक भगवानदास सबनानी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने खिलाड़ियों और दर्शकों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, मानसिक विकास, चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र प्रतिभाओं से समृद्ध है और उनका निरंतर प्रयास क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का है।

विधायक श्री सबनानी ने कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संघर्ष, टीम भावना, अनुशासन और मानवीय मूल्यों की सीख भी देते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा आयोजित यह टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 1 जून से 9 जून तक चलेगा। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं और मुकाबले नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 9 जून को आयोजित होगा।

उद्घाटन समारोह के बाद डॉक्टर एवं पत्रकारों के बीच एक रोमांचक शो मैच भी खेला गया, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतिदिन 8 ओवर के 3 से 4 मैच आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘ऑब्सेशन’ ने पांचवें दिन भी पकड़ी रफ्तार, बाकी फिल्मों पर भारी

 सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। इनमें ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ शामिल हैं। इन सभी फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भारी पड़ रही है। साउथ की फिल्म ‘दृश्यम’ का कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा हो गया है। वहीं ‘करुप्पु’ 200 करोड़ क्लब के करीब है। आइए जानते हैं मंगलवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

ऑब्सेशन
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ को भारतीय दर्शक प्यार दे रहे हैं। पांचवें दिन इसने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इस फिल्म ने भारत में दो करोड़ रुपये कमाए थे। पांच दिनों में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 12.50 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में यह फिल्म 29 मई को रिलीज हुई थी। दुनियाभर में यह 15 मई को रिलीज हुई थी

चांद मेरा दिल
लक्ष्य और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का कलेक्शन भी काफी घट गया है। दूसरे मंगलवार को इसने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये हो गया है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 22 मई को रिलीज हुई थी।

दृश्यम 3
मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई है। दूसरे मंगलवार को इसने 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 2.20 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.45 करोड़ रुपये हो गया है।

करुप्पु
सूर्या की अदाकारी वाली फिल्म ‘करुप्पु’ की कमाई तीसरे वीकएंड के बाद घटी है। तीसरे मंगलवार को इसने 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 2.40 करोड़ रुपये कमाए थे। 19 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 186.90 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 14 मई को रिलीज हुई थी।

 

किंग चार्ल्स ने इदरीस एल्बा को नाइटहुड से किया सम्मानित, विंडसर कैसल में हुआ भव्य समारोह

 अभिनेता  इदरीस एल्बा को ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह समारोह विंडसर कैसल लंदन में 2 जून को आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एल्बा के अलावा कई हस्तियों को भी सम्मानित किया। इनमें जेन टोरविल, क्रिस्टोफर डीन, मीरा स्याल भी शामिल थीं।

सेवाओं के लिए किए गए सम्मानित
‘हाइजैक’ स्टार  इदरीस एल्बा को किंग चार्ल्स  ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। लंदन में समारोह में राजा चार्ल्स ने  कार्यकर्ता, संगीतकार, और अभिनेताओं को नाइट की उपाधि से सम्मानित किया। इसी मौके पर एड्रिस को युवाओं के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए ‘नाइटहुड’ इस सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद एड्रिस एल्बा ने सोशल मीडिया पर राजपरिवार के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम इसके लिए आभारी हैं। हमारा काम इसी तरह चलता रहेगा।’

कंधो पर शाही तलवार का स्पर्श
ब्रिटेन के शाही परिवार के राजा चार्ल्स ने इस समारोह में जब  इदरीस एल्बा को सम्मानित किया। तब वह शाही परिवार के सम्मान में घुटनों पर बैठ गए। इसके बाद राजा चार्ल्स ने उनके कंधों पर उनकी तलवार पर स्पर्श करके उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इन खूबसूरत पलों की तस्वीर राजपरिवार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘विंडसर कैसल में राजा द्वारा आयोजित आज के सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई।’
 
किंग चार्ल्स से एल्बा की दूसरी मुलाकात
अभिनेता इदरीस एल्बा और किंग चार्ल्स की यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले वह किंग ट्रस्ट के साथ अपने काम के सिलसिले में बकिंघम पैलेस में एक गार्डन पार्टी में भी शामिल हुए थे। एक्टर ने कला के क्षेत्र में 18 साल की उम्र में की थी। जिसके लिए उन्हें किंग ट्रस्ट ने मदद की थी। एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनके लिए  युवाओं और उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठाने के लिए सम्मानित होना बड़ी बात है।
 
इदरीस एल्बा के साथ यह हस्तियां भी सम्मानित
एक्टर  इदरीस एल्बा के साथ जेन टोरविल और क्रिस्टोफर डीन के डेमहुड और नाइटहुड से सम्मानित किया गया, अभिनेत्री और लेखिका मीरा स्याल को डेमहुड से नवाजा गया। इंटरटेंनर पॉल इलियट को एमबीई (ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट आदेश के सदस्य) का सम्मान मिला। बेट्टी ब्राउन को न्याय के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए ओबीई (ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे उत्कृष्ट आदेश के अधिकारी) से सम्मानित किया गया।

 

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान? गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की तारीख आई सामने

बॉलीवुड के गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया है. इसके साथ ही शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, आमिर और गौरी स्प्रैट के बीच की नजदीकियां अब शादी के मुकाम तक पहुंच चुकी हैं. दोनों ने अपनी जिंदगी का यह बड़ा फैसला आपसी सहमति और पूरी समझदारी के साथ लिया है, जिसकी तैयारियां भी अब शुरू हो चुकी हैं.

आमिर खान कब करेंगे शादी?
इस कपल को लेकर आमिर खान के परिवार के एक बेहद करीबी सूत्र ने कुछ बेहद दिलचस्प जानकारियां शेयर की हैं. सूत्र के अनुसार, आमिर और गौरी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से एक परिवार की तरह ही साथ रह रहे हैं. उन्होंने पिछले कुछ महीनों में मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर, आपस में एक बेहद खुशहाल, शांत और स्थिर जिंदगी बनाई है. दोनों के बीच का तालमेल बेहद शानदार रहा है.

करीबी सूत्र ने बताया कि अब उन्होंने बस अपने परिवारों की मौजूदगी में इस खूबसूरत सफर को औपचारिक रूप देने का फैसला किया है.  इस शादी की तारीख और वेन्यू भी तय हो चुका है. आमिर खान और गौरी स्प्रैट का यह विवाह समारोह आने वाली 5 जुलाई को होगी.

शाहरुख-सलमान आएंगे शादी में
सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी बड़े आलीशान होटल या डेस्टिनेशन वेडिंग को नहीं चुना गया है, बल्कि यह पूरा कार्यक्रम आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा. हालांकि मेहमानों की लिस्ट अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, लेकिन चर्चा है कि उनके अच्छे दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान भी अपनी शादी में शामिल हो सकते हैं.

आमिर ने गौरी पर क्या था?
अपने हालिया इंटरव्यू में से एक में, आमिर ने अपने रिश्ते की गहराई के बारे में खुलकर बात की थी और इस बात का इशारा दिया कि शादी ही कमिटमेंट का एकमात्र पैमाना नहीं है.

एक्टर ने कहा था, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं और हम एक बहुत ही कमिटेड रिश्ते में हैं और हम पार्टनर हैं. हम साथ हैं. शादी की बात करें तो, मेरा मतलब है, मेरे दिल में, मैं पहले से ही उससे शादी कर चुका हूं. इसलिए हम इसे औपचारिक रूप देते हैं या नहीं, यह कुछ ऐसा है जिसका फैसला मैं समय के साथ करूंगा.’

आमिर और गौरी का रिश्ता
आमिर (61) और गौरी (46) के बीच उम्र का 14 साल का फासला होने के बावजूद उनके बीच काफी मजबूत रिश्ता है. उन्हें अक्सर अलग-अलग इवेंट्स में साथ देखा जाता है. अगर यह शादी होती है, तो यह एक्टर की पिछली दो शादियों के बाद उनकी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होगा.

आमिर खान की तीसरी शादी
आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली. इस पूर्व जोड़ी के दो बच्चे हैं—जुनेद खान और इरा खान.गौरी से प्यार होने से पहले, आमिर की शादी फिल्ममेकर किरण राव से हुई थी. इस जोड़ी ने 2005 में शादी की थी और उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ था. शादी के 16 साल बाद, 2021 में उन्होंने अलग होने का ऐलान कर दिया था. बता दें कि गौरी भी 6 साल के बेटे की मां हैं.

हालांकि शादी खत्म होने के बावजूद, आमिर और किरण ने अपने रिश्ते को बनाए रखा है और अक्सर फिल्म्स प्रोजेक्ट्स पर साथ मिलकर काम करते हैं.

DON 3 विवाद में नया मोड़! रणवीर सिंह के लीगल नोटिस के बाद FWICE ने बदला फैसला

मुंबई 

रणवीर सिंह, फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवादों में हैं. फरहान अख्तर की पिक्चर से बाहर होने के बाद से उन्हें एक के बाद एक मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है. हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनपर बैन लगा दिया था. इसके बाद खबर आई कि एक्टर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है. अब FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी अपने नॉन-कोऑपरेशन निर्देश को वापस ले लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, संगठन ने कहा, ‘हम लीगल नोटिस का कानूनी तरीके से जवाब देंगे. हम अभी भी रणवीर सिंह से अपील कर रहे हैं. हम उन्हें आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे साथ बैठकर इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं और इंडस्ट्री के हितों की रक्षा करें। 

FWICE के निर्देश को रणवीर सिंह ने दी चुनौती
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया कि FWICE को असहयोग नोटिस मामले में रणवीर सिंह की ओर से कानूनी नोटिस मिला है। उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने इस पूरे मामले पर बातचीत के लिए आज मुंबई में एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का फैसला किया है। हालांकि,अशोक पंडित ने इसका खुलासा नहीं किया है कि इस नोटिस में क्या लिखा है, लेकिन अभिनेता के नोटिस के बाद ये मामला और गर्माता नजर आ रहा है।

FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किया था नोटिस
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने फरहान अख्तर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘डॉन 3’ आखिरी मौके पर छोड़ने को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग नोटिस (NCD) जारी किया था। ANI द्वारा शेयर की गई विज्ञप्ति में FWICE ने कहा कि उसने रणवीर सिंह के कथित तौर पर अचानक प्रोजेक्ट से बाहर होने के संबंध में इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने शिकायत भेजी थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए रणवीर के खिलाफ नॉन को-ऑपरेशनल नोटिस जारी किया गया है। फरहान अख्तर ने 11 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले को आगे की कार्रवाई के लिए FWICE को सौंप दिया गया।

शूटिंग से ठीक पहले पीछे हटे रणवीर
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए, जिसके बाद उनके और फिल्म का निर्माण कर रहे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बीच तनाव बढ़ गया। इस फिल्म का निर्माण  ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के तहत किया जा रहा है। रणवीर के शूटिंग से कुछ दिन पहले पीछे हटने से मेकर्स को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा, जिसके बाद मामला बढ़ता गया और फिर FWICE के पास जा पहुंचा। रणवीर सिंह के इस तरह आखिरी मौके पर फिल्म छोड़ने के बाद फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी, मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, मानद महासचिव अशोक दुबे सहित शीर्ष नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण आंतरिक बैठक की। इस बैठक के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर FWICE द्वारा इंडस्ट्री को इस फैसले की जानकारी दी गई थी।

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, पिक्चर की शूटिंग शुरू होने से 10 दिन पहले एक्टर उससे बाहर हो गए थे. ये दावा किया गया कि रणवीर के ‘डॉन 3’ छोड़ने से फरहान अख्तर को करोड़ों का नुकसान हुआ. फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के नुकसान भरपाई की मांग की थी, जिसे एक्टर ने नहीं भरा। 

इसके बाद फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत की. इसके चलते FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. पूरी इंडस्ट्री के सामने ऐलान किया गया कि अब रणवीर सिंह के साथ काम नहीं किया जाएगा. FWICE के इसी फैसले का विरोध करते हुए रणवीर सिंह ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था. इसी के बदले FWICE ने अपना फैसला वापस लेते हुए एक्टर से बातचीत की अपील की है। 

FWICE ने रणवीर सिंह के ख‍िलाफ क्‍यों लिया ‘बैन’ का फैसला
हालांकि, अशोक पंडित ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि रणवीर सिंह के लीगल नोटिस में क्या लिखा है। लेकिन सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि FWICE ने एक्‍टर के ख‍िलाफ ‘नॉन कॉपरेशन नोटिस’ क्‍यों जारी किया। मोटे तौर पर यह फैसला फरहान अख्‍तर की उस शिकायत के आधार पर लिया गया था, जो इस साल की शुरुआत में उन्‍होंने रणवीर सिंह के ख‍िलाफ की थी। अपने आधिकारिक बयान में, फेडरेशन ने बताया कि ‘डॉन 3’ को लेकर करीब तीन साल तक सारी तैयारी करने के बाद रणवीर सिंह ने अचानक शूटिंग शुरू होने से तीन हफ्ते पहले यह फिल्‍म छोड़ दी। एक्‍टर का रवैया सही नहीं था और तीन बार फेडरेशन की ओर से समन भेजने के बावजूद रणवीर ने बात करने से इनकार कर दिया। बयान में कहा गया, ‘फेडरेशन और इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के प्रति दिखाए गए रवैये को देखते हुए, FWICE के कार्यालय ने रणवीर सिंह के ख‍िलाफ ‘असहयोग निर्देश’ (NCD) जारी करने का फैसला किया है।’

रणवीर सिंह और फरहान अख्‍तर विवाद में अब आगे क्या होगा?

सबसे पहली बात तो यह है कि फरहान अख्‍तर ने रणवीर सिंह के ख‍िलाफ कानूनी रास्‍ता नहीं अपनाया है। वह किसी अदालत में नहीं गए। उन्‍होंने एक फ‍िल्म संस्था में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है, जहां उनकी कंपनी Excel Entertainment ने ‘डॉन 3’ के प्री-प्रोडक्‍शन पर खर्च हुए ₹45 करोड़ का सबूत दिया है। कंपनी ने रणवीर सिंह की उन शिकायतों का जवाब भी दिया, जिसकी वजह से उन्हें Don 3 से बाहर होना पड़ा था। FWICE ने उन सभी दस्तावेजों को सबूत मानते हुए और रणवीर से मनचाहा जवाब न मिलने पर अपना फैसला लिया है।

    FWICE का दावा है कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री के 30 अलग-अलग विभाग से 4 लाख से ज्यादा सदस्य उनसे जुड़े हैं। इसमें क्रू मेंबर्स से लेकर तकनीकी टीम के लोग भी हैं। अब जब रणवीर सिंह ने कोर्ट जाने का फैसला किया है तो वहां FWICE अपने फैसले को सही साबित करने के लिए तर्क देगी। यदि अदालत भी यह मानती है कि गलती रणवीर सिंह की है, तो एक्‍टर के फ्यूचर प्रोजेक्‍ट्स में मुश्‍क‍िलें आ सकती हैं।

    फरहान अख्‍तर की कंपनी लगातार यह मांग कर रही है कि उन्‍हें अपने ₹45 करोड़ के नुकसान का हर्जाना चाहिए। उन्‍होंने खर्चों के सबूत भी दिए हैं। ये दस्‍तावेज अदालत में भी पेश हो सकते हैं। ऐसे में यदि अदालत को यह दावे तर्कसंगत लगते हैं तो रणवीर सिंह को हर्जाने का भुगतान करना होगा।

    फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एक्‍टर्स का फिल्‍म छोड़ना कोई नहीं बात नहीं है। इस कारण प्रोड्यूसर्स को घाटा होना भी लाजिमी है। ऐसे मामलों में आम तौर पर आपसी सहमति से विवाद सुलझाना ही सबसे सही उपाय होता है। ऐसे में यह भी संभव है कि आगे अदालत भी यही निर्देश दे कि दोनों पक्ष किसी मध्यस्थ की मौजूदगी में यह विवाद सुलझा लें।

रणवीर सिंह ने FWICE को कोर्ट में क्‍यों घसीटा?
जब बीते हफ्ते यह पूरा विवाद अपने चरम पर पहुंचा, उस समय FWICE ने अपनी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया था कि उनकी ओर से रणवीर सिंह को पक्ष रखने के लिए तीन बार बुलाया गया। लेकिन एक्‍टर और उनकी टीम से कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ। रणवीर सिंह के प्रतिनिधि ने FWICE को एक ईमेल लिखा, जिसमें यह कहा कि इस मामले पर फ‍िल्म संस्था का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है, क्योंकि यह विवाद एक एक्‍टर और एक प्रोड्यूसर के बीच का है।

रणवीर सिंह ने FWICE के ‘बैन’ पर दिया था ये बयान
रणवीर सिंह ने उसी दिन एक बयान जारी किया, जिस दिन FWICE ने उनके ख‍िलाफ निर्देश जारी किया था। एक्‍टर की टीम की ओर से बयान में कहा गया, ‘रणवीर सिंह फ‍िल्म इंडस्‍ट्री और Don फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। Don 3 से जुड़े हाल के घटनाक्रमों के दौरान उन्होंने जान-बूझकर चुप्पी साधे रखने का फैसला किया, क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर चर्चाओं और निजी संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही सुलझाना सबसे अच्छा होता है।’

रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ क्यों छोड़ी?
यह एक ऐसी पहेली है, जिसकी आध‍िकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, FWICE से पहले जब ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने रणवीर और फरहान के बीच मध्यस्थता की कोश‍िश की थी, तब कुछ अहम वजहें सामने आईं-

    पहली वजह यह थी कि रणवीर सिंह को स्क्रिप्ट का अंतिम ड्राफ्ट पसंद नहीं आया। हालांकि, यह ड्राफ्ट उन्हें शूटिंग शुरू होने से कई महीने पहले ही भेज दिया गया था। लेकिन जब दिसंबर 2025 में ‘धुरंधर’ रिलीज हुई और ब्‍लॉकबस्‍टर बनी, उसके कुछ दिन बाद ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर ने स्‍क्र‍िप्‍ट में बदलाव की मांग रखी।

    दूसरी वजह यह बताई जाती है कि रणवीर सिंह और फरहान अख्‍तर के बीच ‘डॉन’ के किरदार को लेकर ‘क्रिएटिव डिफरेंस’ हुए। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर चाहते थे कि ‘डॉन 3’ में भी खून-खराबा, हिंसा और डायलॉग्‍स में थोड़ी गाली वाली भाषा जोड़ी जाए। लेकिन फरहान इसके लिए तैयार नहीं थे। फरहान का तर्क था कि 1978 में आई ‘डॉन’ और फिर 2006 और 2011 में आई फ्रेंचाइज की फिल्‍मों में लीड किरदार का अपना एक स्‍टाइल है और उसमें गाली या हिंसा का अतिरेक बिल्‍कुल नहीं है।

    तीसरी वजह यह थी कि ‘डॉन 3’ की घोषणा सबसे पहले 2023 में हुई थी। यह प्रोजेक्‍ट काफी लेट हो गया। पहली घोषणा के दो साल से भी ज्यादा समय बाद जाकर इसकी शूटिंग शुरू होने वाली थी। इस बीच, जहां रणवीर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की शूटिंग में व्यस्त थे, वहीं उन्हें फरहान के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत महसूस हुई। फरहान भी इस दौरान अपने म्यूजिकल टूर ‘फरहान लाइव’ और अपनी रजनीश घई की मिलिट्री एक्शन थ्रिलर फ‍िल्म ‘120 बहादुर’ के लिए ट्रेनिंग और शूटिंग में व्‍यस्‍त थे। इस फिल्‍म की रिलीज होने के बाद ही फरहान पूरी तरह से ‘डॉन 3’ पर ध्यान दे पाए।

चौथी वजह यह मानी जाती है कि बढ़ते खर्चों को देखते हुए Don 3 का बजट भी आधा कर दिया गया। जबकि तीन साल पहले जब यह फ‍िल्म पहली बार रणवीर सिंह को ऑफर की गई थी, तब इसका बजट कुछ और था। ‘वेराइटी इंडिया’ के मुताबिक, शुरू में मौखिक तौर पर जो बजट बताया गया था वह ₹300 करोड़ से ₹350 करोड़ था, लेकिन जब फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हुआ तब तक बजट घटाकर लगभग ₹150 करोड़ कर दिया गया था।

पांचवीं वजह, बजट कम करने के कारण कथ‍ित तौर पर रणवीर सिंह की फीस भी काफी कम कर दी गई थी। जबकि ‘धुरंधर’ के ब्‍लॉकबस्‍टर होने के बाद रणवीर अपनी फीस कम करने के लिए तैयार नहीं थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रणवीर सिंह को ‘एक्‍सेल एंटरटेनमेंट’ से कोई साइनिंग अमाउंट भी नहीं मिला।

 

 

वरुण धवन मंदिर में शॉर्ट्स-बनियान पहनकर पहुंचे, वायरल वीडियो पर फैंस में बहस

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वरुण की ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले वरुण ने मंदिर जाकर फिल्म की सक्सेस को लेकर प्रार्थना की. लेकिन वरुण ने इस दौरान एक ऐसी गलती करदी, जिसके बाद से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.

वरुण पर क्यों भड़के लोग?
दरअसल, वरुण धवन शॉर्ट्स और बनियान पहनकर मंदिर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए. उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है. मंदिर से बाहर निकलते हुए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वरुण ने मंदिर के बाहर मौजूद पैप्स को प्रसाद भी बांटा और फैंस संग तस्वीरें भी क्लिक कराईं.

वरुण धवन को भक्ति में डूबा देखकर उनके फैंस खुशी से गदगद नजर आए. लेकिन शॉर्ट्स और बनियान पहनकर मंदिर जाने पर कुछ लोग एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मंदिर जाने का ये कौन सा तरीका है? दूसरे ने लिखा- मंदिर जाते वक्त तो सही से कपड़े पहनने चाहिए. कुछ ने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स भी हॉलीवुड कल्चर अपनाते जा रहे हैं.

रिलीज से पहले फिल्म पर विवाद
वरुण धवन इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज की तैयारियों में बिजी हैं. वो फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में दिखाई देंगी.

हालांकि, रिलीज से फिल्म अपनी स्टोरीलाइन और गानों लेकर विवादों में है. दरअसल, वाशु भगनानी ने दावा किया है कि फिल्म का ‘चुनरी चुनरी’ सॉन्ग उनकी आइकॉनिक हिट फिल्म बीवी नंबर 1 से उनकी बिना परमिशन के इस्तेमाल किया गया है. मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विवादों के बीच रिलीज होने जा रही फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा. 

बॉबी देओल की ‘बंदर’ रिलीज से पहले चर्चा में, एडवांस बुकिंग पर टिकी नजरें

बॉबी देओल की नई फिल्म बंदर का माहौल ट्रेलर आने के बाद से ही बनने लगा था. अब फिल्म की रिलीज, यानी 5 जून में बहुत दिन नहीं बचे हैं और एडवांस बुकिंग भी जल्द ही खुलने वाली है. अब सबसे बड़ा इंतजार इस बात का है कि बंदर की सोशल मीडिया वाली चर्चाएं, एडवांस बुकिंग के दमदार आंकड़ों में बदलेंगी या नहीं. क्योंकि लॉकडाउन के बाद से ही बॉबी देओल का करियर एक दमदार आर्क पर बढ़ता नजर आ रहा था, मगर इसमें एनिमल (2023) के बाद कुछ स्पीड ब्रेकर आ गए.

एक पीछे छूट गए हीरो के शानदार कमबैक की कहानी, बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने तो गदर 2 के साथ बड़े ही शानदार तरीके से पूरी की है. लेकिन बॉबी के लिए बंदर की सक्सेस, उनके कमबैक आर्क का सबसे बड़ा धमाका बन सकती है. हालांकि, बंदर के इस खेल में एक बड़ा रिस्क भी छिपा है.

बॉबी के फैंस को ‘बंदर’ से क्यों है बड़े खेल की उम्मीद?
बॉबी देओल अब सिर्फ जनता में पॉपुलर हीरो नहीं हैं, वो अपने-आप में एक ‘पॉप-कल्चर एलीमेंट’ बन गए हैं. 90s के अंत और 2000s की शुरुआत में बॉबी एक स्टार थे— अपने नाम पर फिल्म चलाने वाले स्टार, जिनका करियर और फिल्में चमक-दमक से भरी थीं.

स्टारडम की खासियत और बुराई, दोनों यही है कि स्टार के एक्टिंग टैलेंट पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता, मैटर करती है तो बस थिएटर्स में भीड़ खींचने की उसकी पावर. 2010 के आसपास उनका स्टारडम फीका पड़ने लगा तो सामने आने वाले प्रोजेक्ट्स की क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों कमजोर हो गई. 2018 में रेस 3 से सलमान खान ने दोबारा उन्हें एक ‘स्टार’ की तरह पेश किया और बॉबी का नेचुरल ऑरा लोगों को फिर दिखने लगा. लेकिन अपने कमबैक के लिए बॉबी सिर्फ स्टार वाले भौकाल पर डिपेंड होकर नहीं आए थे, वो अपने एक्टिंग वाले हुनर को भी धार दे रहे थे, ये बात उन्होंने खुद मानी है.

इसी का कमाल था कि प्रकाश झा ने उन्हें अपनी वेब सीरीज आश्रम में लिया और अतुल सभरवाल ने Class of 83 में उन्हें एक यंग पुलिस एनकाउंटर टीम के मेंटोर का रोल दिया. ये दोनों प्रोजेक्ट अगस्त 2020 में लोगों के सामने आए और बॉबी की एक्टिंग परफॉर्मेंस वाली साइड देखकर लोगों का मुंह खुला रह गया.

आश्रम के चार सीजन्स, लव हॉस्टल, और एनिमल से बॉबी का भौकाल बढ़ता ही चला गया. दर्शकों की एक पूरी नई जेनरेशन ने ‘लॉर्ड बॉबी’ को डिस्कवर किया. लेकिन एनिमल के बाद बॉबी के भौकाल का असर खुलकर धमाके करने से थोड़ा चूक रहा है. उन्होंने साउथ में तमिल फिल्म कंगुवा, तेलुगु में डाकू महाराज और हरिहर वीर मल्लू जैसी फिल्में ट्राई कीं, लेकिन कुछ खास भला नहीं हुआ. आखिरकार आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने बॉबी की चमक थोड़ी बढ़ाई, लेकिन धीरे-धीरे वो मिडिल एज्ड सपोर्टिंग हीरो या विलेन के रोल में फंसते जा रहे हैं.

क्यों धमाका कर सकती है ‘बंदर’?
लॉर्ड बॉबी को लगातार सेलिब्रेट करने वाली जनता को अब उनकी सोलो हिट का इंतजार है— एक ऐसी फिल्म जिसमें बॉबी लीड रोल में दिल जीत लें, सपोर्टिंग या नेगेटिव रोल में न हों. और बंदर का ट्रेलर दिखा चुका है कि इस फिल्म में वो बात है. इसके डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं, जिनके साथ काम करना भर ही एक एक्टर के दमदार होने की पहचान है. उनकी फिल्मों का संसार बहुत रियलिस्टिक होता है और बॉबी जैसे ‘स्टार’ एक्टर को अनुराग के सिनेमा-संसार में देखना ही ऑडियंस को एक एक्साइटिंग पॉइंट लग रहा है. ट्रेलर में ही बॉबी की परफॉर्मेंस दमदार नजर आ रही है. फिल्म को जनता का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल गया, तो कमाल होना तय है. मगर इस कमाल के रास्ते में एक रिस्क भी है.

कैसे ‘बंदर’ के लिए स्पीड ब्रेकर बन सकता है अनुराग का नाम?
अनुराग कश्यप, भारत के सबसे उम्दा फिल्ममेकर्स में से एक हैं, इस बात पर कभी किसी को कोई शक नहीं रहा. मगर गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद से ही जनता उनकी फिल्मों के लिए थिएटर में पहले जैसी एक्साइटमेंट नहीं दिखा रही. अनुराग की फिल्मों पर दर्शकों का रिस्पॉन्स अब कुछ ऐसा हो चुका है कि ‘ओटीटी पर देखो और सोशल मीडिया पर तारीफों की झड़ी लगा दो’, लेकिन टिकट खरीद कर थिएटर्स में देखने के नाम पर दर्शक पीछे सरक लेते हैं. अनुराग की डायरेक्ट की हुई पिछली कई फिल्मों के साथ यही हुआ है— मुक्काबाज, मनमर्जियां, दोबारा, केनेडी और निशानची के दोनों पार्ट्स इसका उदाहरण हैं.

अनुराग की फिल्मों को मिलने वाला ये ‘ओटीटी फ्रेंडली’ रिस्पॉन्स ही बंदर के लिए सबसे बड़ी दिक्कत बन सकता है. हालांकि, बॉबी के लिए फैंस का प्यार दर्शकों को थिएटर तक खींचने का दम रखता है. शुक्रवार, 5 जून को बंदर रिलीज होगी और तभी पता चलेगा कि अनुराग और बॉबी का ये अनोखा कॉम्बो बॉक्स ऑफिस पर क्या खेल दिखाता है.

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu