Anti-Paper Leak कानून: युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की ऐतिहासिक पहल
लोकतंत्र में हर समस्या का स्थायी समाधान संवाद, विचार-विमर्श और संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से ही संभव है। समाधान सड़कों पर नहीं, बल्कि संसद में लिए गए दूरदर्शी और जनहितकारी निर्णयों से निकलता है।
Anti-Paper Leak कानून इसी सोच का सशक्त उदाहरण है। यह कानून लाखों युवाओं के सपनों, उनकी मेहनत और उनकी प्रतिभा की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कानूनी व्यवस्था स्थापित हुई है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर मिल सकेगा।
इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। यह निर्णय देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आज भारत को अराजकता नहीं, आरंभ चाहिए।
अवरोध नहीं, अवसर चाहिए।
सिर्फ राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति चाहिए।
युवाओं के सपनों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में यह कानून एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
