विधानसभा में पंडित रविशंकर शुक्ल को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन

Share :

विधानसभा में पंडित रविशंकर शुक्ल को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश के निर्माण और विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, पंडित रविशंकर शुक्ल की पौत्री उमा तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि जब भोपाल के विलय को लेकर परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं, तब भोपाल को नवगठित मध्यप्रदेश की राजधानी बनाने में पंडित रविशंकर शुक्ल का योगदान उल्लेखनीय रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। केंद्र सरकार और समाज के सहयोग से राज्य को विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें कोटिशः नमन करते हुए उनके आदर्शों को प्रेरणास्रोत बताया।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu