गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चुराई कार, बागसेवनिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share :

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चुराई कार, बागसेवनिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाकर अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए कार चोरी की थी।

पुलिस के अनुसार, बीती रात तेज बारिश के दौरान गश्त कर रहे आरक्षक राघवेन्द्र यादव और राम प्रताप यादव को एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे, जिसके बाद जवानों ने उनका पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुनील मीणा और शिवम मेहरा के रूप में हुई। दोनों ने सेंचुरी अपार्टमेंट निवासी अपने पूर्व मकान मालिक की कार चोरी करना स्वीकार किया। मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन महीने से प्रेमिका पर प्रभाव जमाने के उद्देश्य से इस चोरी की योजना बना रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी की दोनों कारें जब्त कर ली हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं वे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल तो नहीं हैं।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu