जल संरक्षण और भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन का शुभारंभ आज से

27 मई से 2 जून तक में होगा आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ; इसरो, बीएचयू और आईआईएम बोधगया के विशेषज्ञ होंगे शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित सात दिवसीय “सदानीरा समागम” का शुभारंभ 27 मई से भोपाल के भारत भवन में होने जा रहा है। यह आयोजन 2 जून तक चलेगा, जिसमें जल संरक्षण, पंचमहाभूत, भारतीय ज्ञान परंपरा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

समागम का उद्घाटन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में , और सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ भाग लेकर अपने विचार साझा करेंगे।

समागम के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। लोकगायन, नृत्य-नाटिकाओं और भारतीय नौसेना बैंड की विशेष प्रस्तुति दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगी।

इसके साथ ही जल संरक्षण विषयक प्रदर्शनियां, चित्रांकन कार्यशालाएं और पुस्तकों का लोकार्पण भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन के वैचारिक सत्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6 बजे से में आयोजित होंगे।

भुवनेश्वर में अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक संपन्न, पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित

शैक्षिक विसंगतियों, नक्सलवाद और छात्र हितों के मुद्दों पर अभाविप का मंथन; देशभर से आए प्रतिनिधियों ने संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्रीय विषयों पर की चर्चा

महाप्रभु जगन्नाथ की पावन धरा भुवनेश्वर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की एक-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक ‘शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान’ विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, युवाओं की भूमिका, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक विषयों सहित समसामयिक चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की।

बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा, भय और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए जनमानस के अभिनंदन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

बैठक में ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’, ‘छात्रावास सर्वेक्षण अभियान’, ‘प्रा. यशवंतराव केलकर जन्मशती वर्ष’, ‘आपातकाल निषेध के 50 वर्ष’ तथा ‘मिशन साहसी’ जैसे विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था भारतीय दर्शन और मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए, जिससे युवाओं के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि अभाविप शिक्षा में व्याप्त विसंगतियों, पेपर लीक, छात्रवृत्ति और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर लगातार रचनात्मक आंदोलन और संघर्ष कर रही है।

बैठक में यह भी कहा गया कि अभाविप देशभर में छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण, छात्र सम्मेलनों और छात्र हितों के विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से युवाओं के बीच अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

केंद्रीय कार्यसमिति की यह बैठक आगामी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की दिशा तय करने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लोकतंत्र की रक्षा में सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय

संविधान, चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर देश का विश्वास हुआ और मजबूत।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया यह निर्णय भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की गरिमा को और अधिक सशक्त करने वाला है।

यह फैसला उन सभी निराधार आरोपों और राजनीतिक भ्रमों का उत्तर है, जो लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे थे। चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की आधारशिला है।

एक स्वच्छ, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान होती है। सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय उसी दिशा में एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम है।

मैं इस महत्वपूर्ण निर्णय का हृदय से अभिनंदन करती हूँ और देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त करती हूँ।

Gunjan Chowksey

Advocate, Supreme Court of India

State Media Panelist, BJP Madhya Pradesh

District Vice President, BJP Bhopal

 

बवाल रोजगार और भर्ती व्यवस्था को लेकर युवाओं में गुस्सा, प्रयागराज में परीक्षा केंद्र पर हंगामा

प्रयागराज के झूंसी में SSC GD परीक्षा केंद्र पर बवाल, गड़बड़ी के आरोप में छात्रों ने की तोड़फोड़

Prayagraj के झूंसी स्थित Sunita Singh Mahila Mahavidyalaya में SSC GD परीक्षा के दौरान छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए केंद्र परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।

छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों और अव्यवस्थित प्रबंधन की वजह से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस घटना के बाद भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं में बढ़ती नाराज़गी और रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। सोशल media पर भी मामले को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

नोएडा फेज-2 में मजदूरों का बड़ा प्रदर्शन: वेतन, बोनस और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग

करीब 1,000 से अधिक फैक्ट्री कर्मचारियों ने बढ़ती महंगाई और कम वेतन के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिली।

नोएडा फेज-2 में हजारों फैक्ट्री कर्मचारियों ने वेतन, बोनस और कथित श्रमिक शोषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल श्रमिकों का कहना है कि मौजूदा समय में ₹11,000 से ₹13,000 की सैलरी में परिवार चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने ₹20,000 न्यूनतम वेतन और 8 घंटे की निर्धारित शिफ्ट लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि यह सिर्फ मांग नहीं बल्कि श्रमिकों का अधिकार है, जो उन्हें संविधान और श्रम कानूनों के तहत मिलना चाहिए।

मजदूरों का आरोप है कि लगातार बढ़ती महंगाई, लंबे कार्य घंटे और कम वेतन के कारण उनका जीवन संकट में है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तनाव की स्थिति बन गई, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी आवाज को दबाने की बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। वहीं प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर मजदूरों के वेतन, कार्य परिस्थितियों और श्रमिक अधिकारों को लेकर देशभर में बहस छेड़ दी है।

संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसे हुजूर विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया, कहा— बेहतर कनेक्टिविटी, व्यापार और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन को अब आधिकारिक रूप से जंक्शन का दर्जा मिल गया है। आदेश जारी होने के बाद यह स्टेशन भोपाल का दूसरा जंक्शन बन गया है। इस उपलब्धि पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा का आभार व्यक्त किया।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह निर्णय हुजूर विधानसभा क्षेत्र और संत नगर के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। जंक्शन बनने से क्षेत्र की व्यापारिक पहचान को मजबूती मिलेगी, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से आवागमन और परिवहन अधिक सुगम होगा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन सुविधाओं के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। संत हिरदाराम नगर को आधुनिक रेलवे सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में पहले भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। विधायक शर्मा के प्रयासों से ही स्टेशन को रतलाम डीआरएम से भोपाल डीआरएम में शामिल किया गया था तथा ‘बैरागढ़ स्टेशन’ का नाम बदलकर ‘संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन’ किया गया।

वर्तमान में अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य भी तेज गति से जारी है। जंक्शन का दर्जा मिलने के बाद अब क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, ट्रेनों की संख्या में वृद्धि, व्यापारिक विकास और रोजगार के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है।

“2021 के हिंसा मामले का आरोपी आकाश सिंह हावड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार”

“पुलिसकर्मियों पर फायरिंग और बमबाजी के मामले में आरोपी को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, राजनीतिक माहौल गरम”

“हावड़ा की सड़कों से सामने आई ये तस्वीरें अब पूरे बंगाल की राजनीति में चर्चा का विषय बन चुकी हैं…”

“2021 में पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने और 20 से ज्यादा बम फेंकने के मामले में आरोपी बताए जा रहे टीएमसी से जुड़े आकाश सिंह को पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान सामने आए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।”

“बीजेपी ने इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की जीत बताया, वहीं टीएमसी समर्थक इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई कह रहे हैं।”

“घटना के बाद बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सवाल उठ रहे हैं—क्या यह कानून का सख्त संदेश है या राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन?”

“आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।

ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।”

सतना में कांग्रेस का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, नेतृत्व विकास और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पदाधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

सतना। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सतना एवं मैहर जिले के ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों तथा मंडलम अध्यक्षों के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सतना में किया गया। प्रशिक्षण शिविर में संगठन सशक्तिकरण, जनसरोकारों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर विशेष चर्चा की गई।

प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी रूप से पहुंचाने पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत आधार प्रदान करेगा तथा भविष्य में एक सशक्त, संगठित और जनहित के लिए संघर्ष करने वाली कांग्रेस के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेंद्र सिंह ने अपने संगठनात्मक अनुभव साझा करते हुए जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर तक कांग्रेस की सक्रियता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, मतदाता सूची पुनरीक्षण विभाग के प्रभारी ललित सेन तथा मीडिया विभाग के प्रवक्ता आनंद जाट ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्रों को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण, प्रभावी संवाद, मीडिया प्रबंधन तथा बूथ स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को मजबूत करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे तथा संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षण शिविर में सतना ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा, मैहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेश घई, सतना शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी सहित सतना एवं मैहर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्ष उपस्थित रहे।

दो दिवसीय यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक क्षमता विकास, नेतृत्व निर्माण, बूथ सशक्तिकरण तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

इंदौर में पेयजल संकट पर कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जीतू पटवारी बोले — मंत्री, विधायक और सांसद होने के बावजूद जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान, कांग्रेस ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

भोपाल, 26 मई 2026।
इंदौर शहर में लगातार गहराते पेयजल संकट और आम जनता को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में आज इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए शहरवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर में भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री, नौ विधायक, एक सांसद और महापौर होने के बावजूद जनता को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल प्रचार और आयोजनों में व्यस्त है, जबकि आम नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल संकट जैसी मूलभूत समस्या के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है और कांग्रेस जनता के अधिकारों एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, आईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल, इंदौर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, इंदौर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इंदौर की जनता को शीघ्र नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया, तो आने वाले समय में कांग्रेस और बड़ा जनआंदोलन करेगी

मंत्री श्री विश्वास सारंग ने 23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

वार्ड 78 के विश्वकर्मा नगर में सीवेज परियोजना से 35 हजार से अधिक नागरिकों को मिलेगा लाभ

सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री,”विश्वास कैलाश सारंग”,”मध्य प्रदेश के मंत्री” ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78 स्थित विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाली सीवेज परियोजना एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री,”नरेंद्र मोदी”,”भारत के प्रधानमंत्री”के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री,”मोहन यादव”,”मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री” के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना है।

उन्होंने बताया कि इस सीवेज परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त होगा।

42 किलोमीटर लंबा बनेगा सीवर नेटवर्क

परियोजना के अंतर्गत लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से 42 किलोमीटर लंबा सीवर नेटवर्क तैयार किया जाएगा। वहीं, लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से 8079 हाउस सीवर कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। इस परियोजना से लगभग 35,306 नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आधुनिक सीवेज व्यवस्था, बेहतर स्वच्छता और सुगम नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों का जनजीवन अधिक सुविधाजनक बनेगा।

क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री विश्वास सारंग का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही, करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu