रानी कमलापति से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और रामलला दर्शन का मिलेगा अवसर

Share :

रानी कमलापति से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और रामलला दर्शन का मिलेगा अवसर

भोपाल। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 15 सितंबर 2026 को इंदौर से रवाना होगी और प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से यात्रियों को लेकर पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएगी।

यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इसमें सवार हो सकेंगे।

10 रात और 11 दिनों की इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन के साथ-साथ आसपास के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

यात्रा के लिए स्लीपर (इकोनॉमी) श्रेणी का किराया 19,600 रुपये, 3 एसी (स्टैंडर्ड) का 31,850 रुपये और 2 एसी (कम्फर्ट) का 41,900 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

आईआरसीटीसी के इस सर्व-समावेशी टूर पैकेज में विशेष एलएचबी रेक से रेल यात्रा, भोजन, आवास, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी टिकट और टूर पैकेज की बुकिंग की जा सकती है। यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर और इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं.

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu