मंत्री चैतन्य कश्यप ने दी जानकारी, नक्सलमुक्त क्षेत्रों के विकास से लेकर सिंचाई परियोजनाओं और निगम-मंडल नियुक्तियों पर सरकार के अहम निर्णय

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री चैतन्य कश्यप ने कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन और नार्वे में मिले सम्मान पर बधाई दी। इंडो-फ्रांस कॉन्क्लेव में व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के निवेशकों ने प्रदेश में निवेश की रुचि दिखाई है।
सरकार ने निगम-मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर जल्द प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार नक्सलमुक्त क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
धार की भोजशाला मामले में वागदेवी मंदिर को मान्यता मिलने के बाद सरकार ने महाकाल लोक की तर्ज पर विकास करने और लंदन म्यूजियम में रखी वागदेवी प्रतिमा को वापस लाने की बात कही है। इसके अलावा नेमावर और सिवनी सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। प्रदेश में तबादले 1 जून से 15 जून तक होंगे, जबकि गंभीर बीमारी से जुड़े मामलों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा।
