नरसिंहपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमंग सिंघार ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

Share :

नरसिंहपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमंग सिंघार ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शननरसिंहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर शहर एवं ग्रामीण द्वारा आयोजित मंडलम, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से संवाद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनता का अटूट विश्वास है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आमजन के बीच सक्रिय रहने तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठनात्मक कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडलम, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu