नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से मिले भोपाल सांसद आलोक शर्मा, बीएचईएल और औद्योगिक विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली/भोपाल। भोपाल के लोकप्रिय सांसद श्री आलोक शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री माननीय श्री एच.डी. कुमारस्वामी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान भोपाल के औद्योगिक विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में विशेष रूप से बीएचईएल भोपाल से जुड़े बरखेड़ा, पिपलानी सहित आसपास के बाजारों की समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देने और स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
सांसद श्री आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर वे लगातार केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखते रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल और आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि सांसद श्री आलोक शर्मा समय-समय पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर भोपाल के विकास, अधोसंरचना और औद्योगिक प्रगति से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
