दतिया में कांग्रेस की विजय यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

Share :

दतिया में कांग्रेस की विजय यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

दतिया |मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार दतिया में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक श्री घनश्याम सिंह जी की विजय यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता द्वारा व्यक्त किया गया विश्वास जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।श्री उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया की यह विजय जनआकांक्षाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने माँ पीताम्बरा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर दतिया की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की।विजय यात्रा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

श्री सिंघार ने दतिया की जनता द्वारा दिए गए स्नेह, विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित, जनता के अधिकारों तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता, समर्पण और सेवा भावना के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu