दतिया उपचुनाव की जीत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान: “यह अहंकार पर जनशक्ति की जीत”

Share :

दतिया उपचुनाव की जीत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान: “यह अहंकार पर जनशक्ति की जीत”

भोपाल/दतिया। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे जनता की जीत और भाजपा के अहंकार की हार बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम स्पष्ट संदेश देता है कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनादेश से बड़ा कोई नहीं होता।

उमंग सिंघार ने कहा कि माँ पीताम्बरा देवी के आशीर्वाद और दतियावासियों के विश्वास ने यह साबित कर दिया है कि जब सत्ता जनसेवा के अपने मूल कर्तव्य से भटककर अहंकार, मनमानी और जनता की आवाज़ की अनदेखी करती है, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से उसका जवाब देती है।

उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने अपने फैसले से स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता का घमंड अधिक समय तक नहीं टिकता। जनता के विश्वास, सम्मान और अधिकारों की उपेक्षा करने वालों को लोकतंत्र के दरबार में जवाबदेह होना ही पड़ता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दतिया की यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि अहंकार पर जनशक्ति की जीत है। यह संदेश पूरे प्रदेश के लिए है कि जनता ही सर्वोच्च है और उसका जनादेश ही अंतिम निर्णय होता है।

उमंग सिंघार ने दतिया की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस जीत में सहयोग देने वाली समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने अंत में कहा, “जय हिन्द, जय मध्यप्रदेश!”

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu