दतिया उपचुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान

Share :

दतिया उपचुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और उपचुनाव में विजय दिलाई।

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने तमाम कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो भी संभव होगा, कांग्रेस उसे पूरा करने का प्रयास करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने नव-निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को भी जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि घनश्याम सिंह जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र की सेवा पूरी निष्ठा से करेंगे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu