मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण

Share :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाथू बरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षणभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं खेल परिसर का भ्रमण कर निर्माण एवं विकसित की जा रही खेल सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री ने परिसर में विकसित की जा रही विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह परिसर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों एवं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में विकसित किया जा रहा है।भ्रमण के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रशासकीय विभाग स्थित शूटिंग अकादमी पहुँचे, जहाँ उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर खेल अधोसंरचना के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu