दतिया उपचुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले— लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि

Share :

दतिया उपचुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले— लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि

दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और उनकी पार्टी जनादेश का सम्मान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में मिली हार से सीख लेते हुए संगठन और सरकार आगे और मजबूती के साथ काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और जनता का विश्वास फिर से हासिल करेगी।

डॉ. मोहन यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार दोनों ही प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और विकास के संकल्प के साथ पार्टी आगे भी निरंतर काम करती रहेगी।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu