शिवपुरी में महिला से बेरहमी: लुधावली क्षेत्र में आरती प्रजापति की पिटाई का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Share :

दबंगों पर गंभीर मारपीट के आरोप, नई एसपी से सख्त एक्शन की उम्मीद; कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के लुधावली क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता की पहचान के रूप में बताई जा रही है।

आरोप है कि कुछ दबंगों ने आरती प्रजापति के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरती प्रजापति पहले भी कई विवादों और आरोप-प्रत्यारोप को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। हालांकि वायरल वीडियो के बाद अब पूरे मामले को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

इसी बीच हाल ही में शिवपुरी जिले में नई पुलिस अधीक्षक की तैनाती हुई है, जिन्हें लोग “LadySingham” के नाम से भी जानते हैं। ऐसे में जनता को उम्मीद है कि इस मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu