पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में पारदर्शिता और जवाबदेही की नई परंपरा शुरू करने की अपील की है।

पत्र में जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया के जनादेश से यह स्पष्ट संदेश मिला है कि जनता अब केवल वादे नहीं, बल्कि पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और ज़मीनी स्तर पर दिखने वाले ठोस परिणाम चाहती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश के विकास कार्यों और सरकारी दावों को लेकर श्वेत-पत्र जारी करने की परंपरा शुरू की जाए, ताकि जनता के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

पटवारी ने अपने पत्र में कहा कि यदि सरकार पारदर्शिता के साथ काम करेगी, तो जनता का विश्वास और लोकतंत्र दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पहल पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि आइए, मिलकर जनता की उम्मीदों के अनुरूप एक नए और जवाब देह मध्यप्रदेश का निर्माण करें।
