राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

‘लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश’— महिला कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, निष्पक्ष कार्रवाई की उठाई मांग

भोपाल। राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस इस फैसले को लेकर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बुरासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और नामांकन निरस्त किए जाने के फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं का आरोप था कि यह फैसला केवल एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है।

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता नहीं होगी, तो जनता का भरोसा कमजोर होगा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने साफ संकेत दिए हैं कि वह इस मुद्दे को यहीं नहीं छोड़ेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना विरोध जारी रखेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला प्रदेश की राजनीति में और अधिक गर्मा सकता है।

भोपाल में हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; वायरल वीडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल

एमपी नगर स्थित शासकीय प्रेस के सामने हुई घटना, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू

भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित शासकीय प्रेस के सामने शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक खंभे पर क्यों चढ़ा और उसने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

एक चूक और जा सकती थी जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक जिस खंभे पर चढ़ा, वह बेहद संवेदनशील बिजली लाइन का हिस्सा है। ऐसे खंभों पर चढ़ना न केवल अपनी जान को जोखिम में डालना है, बल्कि किसी भी क्षण बड़ा हादसा भी हो सकता है। यदि बिजली आपूर्ति चालू हो या सुरक्षा व्यवस्था में थोड़ी भी चूक हो, तो स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।

बड़े सवाल: आखिर ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों?

यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है—

– क्या संवेदनशील बिजली ढांचों की सुरक्षा पर्याप्त है?

– क्या ऐसे स्थानों पर अनधिकृत लोगों को पहुंचने से रोकने के पर्याप्त इंतजाम हैं?

– क्या मानसिक तनाव, सामाजिक या व्यक्तिगत कारण लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने के लिए मजबूर कर रहे हैं?

– क्या समय रहते सुरक्षा और जागरूकता के उपाय किए जा रहे हैं?

प्रशासन के लिए भी चेतावनी

विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली के खंभों और हाईटेंशन लाइनों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जानी चाहिए। जहां संभव हो वहां बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, निगरानी और नियमित सुरक्षा जांच की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से ऐसे खतरनाक स्थानों तक न पहुंच सके।

जनता भी बरते जिम्मेदारी

ऐसी घटनाओं के दौरान लोगों को भीड़ लगाने या वीडियो बनाने के बजाय तुरंत पुलिस, बिजली विभाग या आपातकालीन सेवाओं को सूचना देनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को स्वयं बचाने या खंभे पर चढ़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हादसा और बड़ा हो सकता है।

फिलहाल कारणों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की प्राथमिकता है। इसके बाद उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उसने इतना जोखिम भरा कदम क्यों उठाया। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

यह घटना केवल एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि सुरक्षा, सतर्कता और सामाजिक जागरूकता की जरूरत का गंभीर संकेत भी है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसे हादसे किसी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकते हैं।

ऐसी ही रोचक और दिलचस्प खबरों लिए हमसे जुड़े रहे

EPFO Subscribers के लिए बड़ी खुशखबरी! इसी महीने ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, सरकार का बड़ा ऐलान

 नई दिल्ली

PF Withdrawal Via UPI-ATM:  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है. पीएफ खाते (PF Account) में जमा पैसा अब एटीएम और UPI के जरिए निकालने का रास्ता साफ हो गया है, जून खत्म होने से पहले ही ईपीएफओ सदस्यों को ये सुविधा दी जा सकती है. श्रम मंत्रालय की ओर से गुरुवार को ये गुड न्यूज आई है. इसमें कहा गया है कि EPFO ATM card और UPI से पीएफ का पैसा निकालने की योजना इसी महीने से लागू करेगा। 

EPFO पर लेबर मिनिस्ट्री से ये अपडेट 
लेबर मिनिस्ट्री की ओर से आए बड़े अपडेट पर नजर डालें, तो कहा गया है कि एटीएम और यूपीआई से पीएफ का पैसा निकालने (ATM-UPI PF Withdrawal) की सुविधा आखिरी चरण में है और ये योजना चालू जून महीने के खत्म होने से पहले यानी इसी महीने से लागू होगी। 

इसमें आगे कहा गया है कि 2.01 सर्वर शुरू होते ही नई योजना शुरू हो जाएगी. इसके बाद यूपीआई के जरिए सीधे पीएफ अकाउंट से पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा सकेंगे और फिर इस पैसे को एटीएम कार्ड के जरिए निकाला जा सकता है. श्रम मंत्रालय की ओर से अगले कुछ दिनों में इसे शुरू करते की तैयारी पूरी है। 

मंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत 
EPFO की ओर से आए इस बड़े अपडेट से पहले केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने बीते मई महीने में इसके संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि अगले महीने यानी जून से आप अपना PF अमाउंट UPI का इस्तेमाल कर ATM से निकाल पाएंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि EPFO को पूरी तरह से डिजिटलाइज किया जा रहा है, जिससे PF निकालना और भी आसान हो जाएगा, सरकार का लक्ष्य है कि पीएफ खाताधारकों को अपना ही पैसा निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और न ही लंबे-चौड़े फॉर्म भरने पड़ें। 

कितनी होगी UPI लिमिट?
इस संबंध में बीते कुछ दिनों में आईं रिपोर्ट्स को देखें, तो ATM या UPI के जरिए विड्रॉल की सीमा कस्‍टमर्स के कुल पीएफ बैलेंस के 50% तक सीमित हो सकती है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सदस्यों को आधार, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल और IFSC कोड से जुड़ा एक एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) चाहिए होगा। 

PF खाते को UPI से जोड़ने के लिए UAN (Universal Account Number) का एक्टिव होना सबसे जरूरी शर्त होगी. इसके साथ ही सदस्य का आधार, बैंक अकाउंट और PAN को UAN से लिंक होना अनिवार्य रहेगा. मोबाइल नंबर भी आधार और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, क्योंकि पूरी प्रक्रिया OTP आधारित वेरिफिकेशन पर होगी। 

ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि EPFO पोर्टल या UMANG ऐप में लॉग-इन करने पर वहां एक नया ऑप्शन दिखाई देगा, उदाहरण के लिए ‘Link PF with UPI’ या फिर ‘PF Withdrawal via UPI’. इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद सदस्य को अपनी UPI ID दर्ज करनी होगी. इसके बाद संबंधित UPI ऐप जैसे कि Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM पर एक नोटिफिकेशन आएगा, जहां से PF अकाउंट को जोड़ने की अनुमति देनी होगी। 

कब निकलेगा PF का पूरा पैसा?
बता दें कि 55 साल की उम्र में रिटायर्ड होने पर पूरी पीएफ का अमाउंट निकाल सकते हैं. विकलांगता, छंटनी, सेल्‍फ रिटायरमेंट, विदेश में स्थायी ट्रांसफर, रिटायरमेंट फंड सेफ्टी जैसे मामलों में पूरा पीएफ निकाल सकते हैं। 

ICAI CA Final Result 2026 जारी, पटियाला के नूर सिंगला बने ऑल इंडिया टॉपर; ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक

नई दिल्ली

CA Final की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final May 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सबसे ज्यादा चर्चा उस कैंडिडेट की हो रही है जिसने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है. अगर आपने भी ये परीक्षा दी थी तो अब आप अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि लोगों ने टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 

नूर सिंगला बने देश के टॉपर
इस बार CA Final May 2026 परीक्षा में पटियाला के नूर सिंगला ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. उन्हें 499 अंक मिले हैं और उनका प्रतिशत 83.17 रहा. वहीं हावड़ा के रितिज सराफ ने 475 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. तीसरे स्थान पर डोंबिवली के सोहन अनिल मांजरेकर रहे, जिन्हें 473 अंक मिले हैं। 

उम्मीदवार ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आईसीएआई की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ पासिंग परसेंटेज और मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है।

इस बार परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव
इस साल से ICAI ने फिर से साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है। अब CA की परीक्षाएं केवल मई और नवंबर में होंगी, जबकि जनवरी सेशन को खत्म कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा सिस्टम को ट्रेडिशनल एकेडमिक स्ट्रक्चर के अनुरूप बनाना है.

ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
    ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाएं।
    होमपेज पर ICAI CA Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
    लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

एग्जाम में शामिल सब्जेक्ट
इस परीक्षा के इंटरमीडिएट लेवल पर छात्रों की अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट का मूल्यांकन किया जाता है।

स्कोर कार्ड में मिलेगी ये जानकारी
ऑनलाइन जारी होने वाले स्कोरकार्ड में हर एक सब्जेक्ट के मार्क्स, कुल प्राप्त अंक, पास या फेल का स्टेटस और अगर लागू हो तो डिस्टिंक्शन की जानकारी भी दी जाएगी।

छात्रों के लिए ICAI की खास सलाह
ICAI ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया या अन्य अनऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर किए जा रहे रिजल्ट लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है। छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देखना चाहिए। अगर स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत ICAI के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

कहां चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं. इसके लिए ये वेबसाइट्स उपलब्ध हैं। 

    caresults.icai.org
    icai.nic.in
    icai.org

ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

    रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया काफी आसान है. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
    वहां CA Final May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
    इसके बाद अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें.
    सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
    भविष्य के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करके रखना बेहतर रहेगा.

रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है. ये दोनों जानकारी एडमिट कार्ड पर लिखी होती हैं. सही जानकारी भरने पर ही रिजल्ट खुल पाएगा। 

UK-India FTA 15 जुलाई से लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक कई सामान होंगे सस्ते; जानिए पूरी लिस्ट

 नई दिल्ली
भारत और ब्रिटेन ने ऐति
हासिक मुक्त व्यापार समझौता (UK-India FTS) लागू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है. अगले महीने 15 जुलाई से ये प्रभावी हो जाएगा. एफटीए लागू होने के साथ ही आयात-निर्यात किए जाने वाले सामनों पर भारी टैरिफ कटौती (Tariff Cut) भी देखने को मिलेंगे। 

समझौते के तहत भारत में व्हिस्की पर लगने वाला टैरिफ (Whisky Tariffs) 150% से घटकर सिर्फ 40% हो जाएगा. इसके साथ ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि लॉन्गटर्म में इस करार से द्विपक्षीय व्यापार में प्रति वर्ष 25.5 अरब पाउंड की बढ़ोतरी होगी. दोनों देशों ने इस एफटीए का ऐलान करते हुए कहा कि द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के लिए ये एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 

ब्रिटिश इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट
US Govt की ओर से कहा गया है कि भारत-ब्रिटेन के व्यवसायों को अब समझौते को लागू करने की तैयारी के लिए 28 दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद वे नई शर्तों के तहत व्यापार कर सकेंगे. ब्रिटिश अनुमानों के अनुसार, इस समझौते से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था (UK Economy) में 4.8 अरब पाउंड का इजाफा होगा और वास्तविक वेतन में 2.2 अरब पाउंड की वृद्धि देखने को मिलेगी. लंदन इस समझौते को भारत द्वारा अब तक लागू किया गया सबसे बड़ा व्यापक व्यापार समझौता बता रहा है। 

PM मोदी बोले- 2047 के लक्ष्य में अहम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि India-UK संबंधों के लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. मुझे बेहद खुशी है कि व्यापार समझौता 15 जुलाई 2026 से लागू होगा. यह समझौता हमारे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगा. इससे किसानों, श्रमिकों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स के लिए अनेक अवसर खुलेंगे और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में बड़ा योगदान मिलेगा। 

स्कॉच-व्हिस्की समेत ये चीजें होंगी सस्ती
UK-India FTA लागू होने के बाद जो चीजें सस्ती होंगी. उनमें सबसे ज्यादा लाभ ब्रिटेन के स्कॉच व्हिस्की बिजनेस को होने वाला है. भारत ने व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 40% करने पर सहमति जताई है. इसके अलावा कोटा व्यवस्था के तहत ऑटोमोबाइल पर टैरिफ भी 100% से घटाकर सिर्फ 10% कर दिया जाएगा. ब्यूटी प्रोडक्ट्स समेत कई अन्य उत्पादों पर लगने वाले 22% तक के टैरिफ को या तो एफटीए के तहत तत्काल या फिर 10 वर्षों तक की अवधि में खत्म कर दिया जाएगा। 

वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन भारतीय निर्यात पर Tariff Cut या इसे कम करेगा. इनमें कपड़े, जूते और कुछ फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं. इस कदम से उपभोक्ताओं के लिए कीमतें कम होंगी और उन्हें अधिक विकल्प मिलेंगे। 

ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मामलों के राज्य सचिव पीटर काइल ने कहा कि हम भारत के साथ अपने ऐतिहासिक व्यापार समझौते को जितनी जल्दी हो सके लागू कर रहे हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि व्यवसायों और आम जनता को इसका लाभ तुरंत मिले, जिसमें अकेले पहले वर्ष के भीतर ही 400 मिलियन पाउंड के टैरिफ में कटौती शामिल है। 

 

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 KM रैपिड रेल कॉरिडोर से सफर होगा आसान

देहरादून

दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. मेरठ से इसे आगे ऋषिकेश सेमी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को विस्तार देने की कवायद तेज हो गई है. यूपी, उत्तराखंड की सरकार और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के बीच इसको लेकर समझौता हुआ है. रैपिड रेल का विस्तार यूपी के मेरठ से उत्तराखंड के ऋषिकेश तक किया जाएगा.दिल्ली में सराय काले खां से अभी मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी लंबे नमो भारत कॉरिडोर को 150 किलोमीटर बढ़ाया जाएगा. ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला तक रैपिड रेल स्टेशन बनाया जाएगा। 

दिल्ली से मेरठ 3 घंटे में नमो भारत ट्रेन पहुंचाएगी
इससे दिल्ली-मेरठ रूट 230 किलोमीटर लंबा हो जाएगा. 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नमो भारत ट्रेन 3 घंटे में ऋषिकेश पहुंचाएगी.  अभी सड़क से मेरठ होते हुए दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में करीब छह घंटे लगते हैं. यह समझौता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह प्रोजेक्ट पेश हुआ था। 

नमो भारत स्टेशनों की लिस्ट 
नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से चलकर मेरठ के मोदीपुरम तक चल रही है. मोदीपुरम से आगे ये वेस्ट यूपी होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश तक बढ़ाई जाएगी. स्टेशनों की यह सूची शुरुआती एलाइनमेंट योजना पर आधारित है. आगामी DPR सर्वे के दौरान तकनीकी, भौगोलिक स्थिति और यात्रियों की संख्या के हिसाब से इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है। 

मेरठ ऋषिकेश नमो भारत का एक्सटेंशन रूट

    दौराला
    खतौली
    मुजफ्फरनगर
    पुरकाजी (यूपी का आखिरी बड़ा पड़ाव)
    उत्तराखंड का पहला पड़ाव
    रुड़की
    हरिद्वार
    हर की पौड़ी
    ऋषिकेश
    लक्ष्मण झूला ( टर्मिनस स्टेशन)

मेरठ-ऋषिकेश नमो भारत रूट का सर्वे
अब 150 किलोमीटर लंबे नमो भारत ट्रेन ट्रैक के लिए डीपीआर तैयार करने का सर्वे जल्द ही शुरू होगा. नमो भारत ट्रेन पिछले साल जनवरी में दिल्ली और मेरठ के बीच चलने लगी थी. उत्तराखंड सरकार ने अतिरिक्त सचिव रीना जोशी को नोडल अफसर बनाया है. NCRTC ने नोडल अधिकारी बनाया है. यूपी सरकार ने मंजूरी दे दी है। 

दिल्ली-मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल रूट
रैपिड रेल ट्रैक मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से चलेगा और उत्तराखंड में प्रवेश करने से पहले मुजफ्फरनगर से गुजरेगा. यह रूट आईआईटी रुड़की और हरिद्वार में हर की पौड़ी से होते हुए ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पर पूरा होगा.  नमो भारत ट्रैक का 72 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश में और बाकी 78 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड में होगा. उत्तराखंड और दिल्ली तीर्थयात्रियों को भी बड़ा तोहफा मिलेगा.  सीएम धामी ने कहा कि ट्रेन सेवा का विस्तार पर्यटकों, तीर्थयात्रियों के साथ उत्तराखंड में पर्यटन को नए पंख लगाएगा। 

दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल (चालू रूट)

    सराय काले खां (दिल्ली)
    न्यू अशोक नगर
    आनंद विहार
    साहिबाबाद
    गाजियाबाद
    गुलधर
    दुहाई
    मुरादनगर
    मोदीनगर साउथ
    मोदीनगर नॉर्थ
    मेरठ साउथ
    शताब्दी नगर
    बेगमपुल
    मोदीपुरम 

आरएसएस, कांग्रेस और यूसीसी पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान

आरएसएस, कांग्रेस और यूसीसी पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे के आरएसएस संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खड़गे की हैसियत आरएसएस पर टिप्पणी करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कारण देश की एकता और अखंडता मजबूत बनी हुई है तथा करोड़ों स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। सारंग ने कहा कि आरएसएस को सत्ता की राजनीति करने वाली कांग्रेस के नेताओं से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।

NSUI जिला अध्यक्षों को नोटिस पर कांग्रेस पर हमला

एनएसयूआई के 22 जिला अध्यक्षों को नोटिस दिए जाने के मामले में भी मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार कांग्रेस को अपनी निजी जागीर की तरह चला रहा है। सारंग ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के मामले में कांग्रेस ने स्वयं उनका नामांकन निरस्त करवाया, क्योंकि पार्टी को क्रॉस वोटिंग की आशंका थी। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीतिक नाटक कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अनुशासन के मामले में पूरी तरह विफल है। भाई-भतीजावाद और नेताओं की परिक्रमा करने वालों को पद देने की संस्कृति के कारण पार्टी कमजोर हुई है। सारंग ने कहा कि छोटे नेताओं को नोटिस देने से कुछ नहीं होगा, यदि कार्रवाई करनी है तो बड़े नेताओं पर करनी चाहिए।

यूसीसी पर सरकार की तैयारी

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि देश के वर्तमान और सुनहरे भविष्य के लिए यूसीसी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाले निर्णय लिए हैं और यूसीसी भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सारंग ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार यूसीसी लागू करने की दिशा में पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश की एकता को कमजोर करना चाहती है और हर सकारात्मक निर्णय का विरोध करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिना वजह विवाद और सनसनी फैलाना राहुल गांधी की राजनीतिक शैली बन गई है।

परीक्षा व्यवस्था पर भी दिया बयान

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं, ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

PM मोदी के सामने ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- भारत पर हमला हुआ तो हम युद्ध में कूद जाएंगे

नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत के समर्थन को लेकर बड़ा बयान दिया. ट्रंप ने कहा कि अगर कभी भारत पर हमला होता है, तो अमेरिका उसके साथ खड़ा होगा. ट्रंप ने कहा, ‘अगर पीएम मोदी हैं और भारत पर क‍िसी ने अटैक क‍िया तो अमेरिका भारत के लिए मौजूद रहेगा, भले ही इस संबंध में कोई लिखित समझौता न हो. कोई और नेता होगा तो हम कह नहीं सकते। 

राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप का यह बयान दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण र‍िश्तों के बीच आया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका के रिश्ते केवल औपचारिक समझौतों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच गहरा विश्वास और साझेदारी है। 

ट्रंप के बड़े बयान
ट्रंप ने भारत के भविष्य की संभावनाओं को पीएम मोदी के पद पर बने रहने से जोड़ते हुए कहा, जब तक मोदी भारत के नेता हैं, भारत बड़ी भूमिका निभाएगा। 

ट्रंप ने कहा, पिछली बार भारत का दौरा बहुत शानदार रहा था. हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था… भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता… मुझे लगता है कि हर चीज में भारत की बड़ी भूमिका है. जब तक वे (पीएम मोदी) वे नेता हैं. भारत बड़ी भूमिका निभाने वाला है… जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, व्हाइट हाउस में उनका एक बहुत अच्छा दोस्त है. मुझे नहीं पता कि कहां कोई समस्या है. मुझे ऐसा नहीं लगता. यहां हर कोई भारत को पसंद करता है और इस व्यक्ति (पीएम नरेंद्र मोदी) के लिए बहुत सम्मान रखता है। 

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा- वह (पीएम मोदी) बहुत टफ न‍ेगोश‍िएटर हैं. मैं आपको एक बात बताता हूं. वह दिखने में बहुत अच्छे हैं, बहुत भले लगते हैं, जैसे कोई फरिश्ता हों. लेकिन वह बहुत टफ नेगोश‍िएटर हैं. वह बहुत कठोर हैं. वह बहुत ही कड़े मिजाज के इंसान हैं. लेकिन वह दिखते बहुत अच्छे हैं. इसी तरह वह आपको चौंका देते हैं। 

जब उनसे पूछा गया कि क्या रूस पर फिर से कोई प्रतिबंध लगाए जाएंगे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हम इस पर विचार कर रहे हैं. हम देख रहे हैं कि तेल की कीमतें कितनी नीचे आती हैं, वे तेजी से गिर रही हैं… कीमतें कम हो रही हैं और जल्द ही उस स्तर पर आ जाएंगी जो 4 महीने पहले था. इसके अलावा, हमारे सामने बिना परमाणु हथियारों वाला ईरान होगा. मैं कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री भी इस बात को लेकर बहुत गंभीर हैं। 

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 3 सगे भाइयों समेत 7 की मौत

चंबा
 हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है. चंबा जिले में हुए इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. इसमें तीन सगे भाई भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, चंबा जिले के चुराह के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर रात को यह घटना पेश आई है. जिले के माणी जीरो के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और सात लोगों की जान चली गई. हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सात लोगों की मौके पर ही प्राण त्याग दिए. बताया जा रहा है कि रात 2 बजे यह हादसा पेश आया है, जिसमें चार पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हुई है. कुठेड़ गांव से ये सभी लोग थे और गांव में अब मातम परसा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बोलेरो पंचायत कुठेड़ के महल गांव की थी और महल गांव के लोग काकड़ोथा गांव में मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों ने शवों को खाई से निकाला और फिर मामले में पुलिस भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे क्रैश बैरियर भी नहीं थे, वर्ना हादसा बच सकता था.  एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि सभी शवों को खाई से निकाल लिया गया है और मृतकों की पहचान की जा रही है। 

विधायक ने जताया दुख
चंबा के चुराह के विधायक हंस राज ने कहा कि उन्हें सुबह मामले की जानकारी मिली थी. फौजी परिवार था और उनकी मित्रता थी. उन्होंने कहा कि क्रैश बैरियर इस इलाके में नहीं है और इस वजह से हादसे हो रहे हैं और यह बड़ी समस्या है. एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हुई है. विधायक ने कहा कि हादसे की वजह का तो पता नहीं चला है, लेकिन उन्होंने पुलिस और अस्पताल को अलर्ट किया है। 

गौर रहे कि चंबा में हाल ही में बड़े हादसे हुए हैं. इससे पहले, चंबा के बैरागढ़-सच पास-किलाड़ मार्ग पर भी 31 मई को एक इनोवा गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी और इसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी. 17 जून को भी चंबा में कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। 

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान की चेतावनी; मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार

नईदिल्ली 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026 (Monsoon) देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई हैं। वर्तमान में मॉनसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए 18 जून से 24 जून 2026 तक का विस्तृत अनुमान और चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 18 से 22 जून के बीच अधिकांश इलाकों में व्यापक रूप से बारिश की संभावना है। वहीं 23 और 24 जून को छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 से 24 जून के दौरान लगातार छिटपुट बारिश के आसार हैं।

मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एनसीआर में 18 से 22 जून के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 18, 19, 23 और 24 जून को, जबकि पूर्वी यूपी में 18-19 जून और फिर 22-24 जून को बारिश हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में 18 से 24 जून तक छिटपुट बारिश जारी रहेगी।

आंधी-तूफान की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका है। इन राज्यों में 18 और 19 जून को ओलावृष्टि की भी संभावना है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 18-22 जून के दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज और झोंके वाली हवाओं की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में धूलभरी आंधी
18 और 19 जून को पश्चिमी राजस्थान में भयंकर धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। इसके साथ ही 18 जून को पश्चिमी राजस्थान और 18-19 जून को पूर्वी राजस्थान में 60-70 किमी/घंटे की गति से तीव्र चक्रवाती तूफान आ सकता है। 19 जून को भी पश्चिमी राजस्थान में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 और 19 जून को छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 18-19 जून और फिर 22-24 जून के दौरान बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में 18 से 24 जून तक लगातार छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में 18-19 जून को और छत्तीसगढ़ व विदर्भ 18-21 जून को बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश के आसार
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 से 24 जून तक भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। बंगाल में गंगा से सटे इलाकों में 18-19 जून को छिटपुट बारिश के बाद 20 से 24 जून के बीच बारिश की रफ्तार बढ़ेगी। ओडिशा में 19 और 20 जून को तेज और व्यापक बारिश होगी। बिहार और झारखंड में 18 से 24 जून के दौरान इन दोनों राज्यों में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu