
संगठन की मजबूती में प्रभारियों की भूमिका अहम – हेमंत खण्डेलवाल
भोपाल | 10 फरवरी 2026भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ निर्वहन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में संभाग एवं जिला प्रभारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नियमित प्रवास, साप्ताहिक रात्रि विश्राम, निरंतर संवाद और समन्वय के माध्यम से संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया।क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि दायित्व की स्पष्टता, कार्य विभाजन और सतत प्रवास से ही संगठन सशक्त बनता है। जिला प्रभारियों को अपने प्रभार वाले जिलों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक पक्षों का गहन अध्ययन करते हुए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना होगा।बैठक में संगठनात्मक समन्वय, आगामी चुनावी तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण, जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद, तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी एवं श्री गौरव रणदिवे मंचासीन रहे।
