नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी की खबरों का किया खंडन, बोले- आशुतोष तिवारी से 25 साल पुराना पारिवारिक रिश्ता

Share :

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को बताया भ्रामक और असत्य, समर्थकों से पार्टी और संगठन के हित में संयम बरतने की अपील

भोपाल/दतिया। दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच नाराजगी की चल रही खबरों को डॉ. मिश्रा ने पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं और दोनों के बीच वर्षों पुराना पारिवारिक रिश्ता है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि उनके और आशुतोष तिवारी के बीच पिछले 25 वर्षों से आत्मीय और पारिवारिक संबंध हैं। दोनों के बीच कभी कोई कटुता नहीं रही और आगे भी यह रिश्ता इसी तरह बना रहेगा। उन्होंने बताया कि आज भी उनकी आशुतोष तिवारी से पहले जैसी आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई।

पूर्व गृह मंत्री ने आशुतोष तिवारी को कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे पार्टी और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसा कोई कार्य या टिप्पणी न करें, जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचे।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu