मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को बताया प्रेरणास्रोत

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारिका प्रसाद मिश्र कि जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यदव विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर  वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों तथा विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक दक्षता तथा प्रदेश के विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान का स्मरण किया गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि द्वारिका प्रसाद मिश्र दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और कार्य आज भी जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि द्वारिका प्रसाद मिश्र का सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने नई पीढ़ी से उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विधानसभा के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu