
भोपाल। राजधानी भोपाल के फंदा ग्रामीण ब्लॉक स्थित शासकीय हाई स्कूल नवीन बस्ती, कान्हा सैया में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दृष्टि कल्चरल सोशल वर्क ऑर्गेनाइजेशन द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक आलोक खरे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे हमारे भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पौधारोपण ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय है।संस्था की अध्यक्ष कविता वर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर विशेष अवसर पर एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में कदम्ब, आम, नीम, गुलमोहर, बरगद और पीपल जैसे पौधे लगाए गए, जिससे विद्यालय परिसर में हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ेगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अंजलि कुलकर्णी और प्रधानाध्यापक एल.एन. वाजपेयी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, शिक्षकों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
