भोपाल। मध्य प्रदेश की बहुचर्चित लाडली बहना योजना को लेकर सियासी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बयान के बाद कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मुकेश नायक ने ₹1500 की आर्थिक सहायता को लेकर कहा कि इसे “वेतन” की तरह मानकर लाडली बहनों से सरकारी या पार्टी कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने की अपेक्षा करना न सिर्फ गलत सोच है, बल्कि यह पूरी वेलफेयर योजना का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि यह योजना समाजसेवा के उद्देश्य से शुरू की गई थी, न कि राजनीतिक लाभ उठाने के लिए।👉 वेलफेयर योजना का अपमान बतायानायक ने कहा,“लाडली बहना योजना कोई नौकरी नहीं है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा की योजना है। इसे राजनीतिक भीड़ जुटाने का साधन बनाना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।”👉 विजय शाह को लेकर भी हमलाबीजेपी पर हमला तेज करते हुए मुकेश नायक ने कहा कि विवादास्पद बयानों के बावजूद विजय शाह को मंत्रिमंडल में बनाए रखना, प्रदेश की राजनीति को निचले स्तर पर ले जाने का उदाहरण है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक संस्कृति बताया।👉 राजनीतिक माहौल गर्मराजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह पूरा विवाद मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की बढ़ती लोकप्रियता और बीजेपी-कांग्रेस के बीच चल रही सियासी खींचतान का हिस्सा है। मुकेश नायक का यह बयान आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति को और गरमा सकता है।