
भोपाल।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे देश को तेज़ विकास की राह पर ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करता है और भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में निर्णायक कदम है।उन्होंने कांग्रेस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि आज़ादी के बाद भारत और चीन की स्थिति लगभग समान थी, लेकिन गलत नीतियों के कारण भारत पिछड़ गया। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा बदली और अब भारत तेज़ी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।बजट की प्रमुख विशेषताएंकेंद्रीय बजट में देश के औद्योगिक, तकनीकी और आर्थिक विकास को गति देने के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं—रेयर अर्थ कॉरिडोर की स्थापना40 हजार करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर उत्पादन निवेशरेलवे गुड्स कॉरिडोर का विस्तारटूरिज्म नवाचार योजनाएंबौद्धिक सर्किट का विकासये सभी पहल भारत को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य पर केंद्रित हैं।आर्थिक प्रगति की दिशाहेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर तेज़ी से अग्रसर है। मोदी सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों (रिफॉर्म्स) से देश की आर्थिक स्थिति सशक्त हुई है, जो विकास की गति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूतीबजट में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे भारत ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।स्वास्थ्य क्षेत्र में दुनिया की सबसे सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा व्यवस्था विकसित हो रही है, जिससे हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा मिला है और बड़ी संख्या में विदेशी मरीज इलाज के लिए भारत आ रहे हैं।
9th
