विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Share :

विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

14 जून को होगा विशेष ऑनलाइन योग सत्र, टोल-फ्री नंबर पर मिस कॉल देकर करें पंजीयन

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 7वें काउंटडाउन के अवसर पर 14 जून को प्रातः 6:30 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज का निर्माण करना है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक नागरिक टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर मिस कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए, हम सभी “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के संकल्प के साथ स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें तथा हर घर योग के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान का हिस्सा बनें। :::

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu