भोपाल, 03 फरवरी 2026 — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित पत्रकार-वार्ता में केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने वाला बजट बताया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह तथा उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य बिंदु
केंद्रीय बजट मध्यप्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास का ऐतिहासिक अवसर है।
पूंजीगत व्यय में वृद्धि, शहरी विकास और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम प्रदेश के लिए वरदान सिद्ध होंगे।
बजट से उद्योगों को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।
बजट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस आधारित विकास का संरचित रोडमैप है, जो मध्यप्रदेश को सतत विकासशील राज्य बनाएगा।
बायोफार्म शक्ति योजना, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और डिजिटल निवेश से हाई-टेक उद्योगों को गति मिलेगी।
एमएसएमई सेक्टर, आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं को विशेष मजबूती।
नारी शक्ति के आर्थिक सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शहरी आर्थिक क्लस्टरिंग को बढ़ावा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट मध्यप्रदेश को सुदृढ़ वित्तीय आधार देगा, निवेश आकर्षित करेगा और राज्य को आत्मनिर्भर प्रदेश के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

श्री हेमंत खण्डेलवाल के प्रमुख वक्तव्य
केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित और आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है।
गरीब, युवा, नारी शक्ति, अन्नदाता, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के कल्याण व सशक्तिकरण पर फोकस।
बजट में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की स्पष्ट झलक।
राजकोषीय घाटा 4.5% से 4.3% करने का रोडमैप, **12.2 लाख करोड़

