भोपाल में चौंकाने वाला खुलासा: महिला दोस्त ने ही डॉक्टर पर लूट की सुपारी दी
“दोस्त ने दी सुपारी!”
भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सोशल वर्कर महिला ने अपने ही जान-पहचान के डॉक्टर को लूटने के लिए गुंडों को सुपारी दे दी।
मिर्ची हमला, बाइक से टक्कर और 15 लाख की लूट—पीछे निकली जान-पहचान वाली महिला
“भोपाल में खौफनाक लूट”“मिर्ची हमला + लूट”
घटना 10 अप्रैल की है, जब जिला टीबी अधिकारी डॉक्टर मनोज वर्मा सुबह साइकिलिंग कर रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च झोंकी, बाइक से टक्कर मारी और उन्हें गिराकर उनके हाथ से करीब 15 लाख रुपए का सोने का कड़ा लूट लिया।
भोपाल लूट केस: महिला मास्टरमाइंड ने 3 गुंडों से करवाई डॉक्टर पर हमला
जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात की मास्टरमाइंड आलिया खान है, जो खुद एक सोशल वर्कर है। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसकी डॉक्टर से दो साल पहले मुलाकात हुई थी, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच विवाद हो गया था।
बदला लेने के लिए उसने टीला जमालपुरा के अरशान को सुपारी दी। अरशान ने अपने दो साथियों अदनान और मुदस्सिर के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस ने महिला मास्टरमाइंड और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
“15 लाख के लिए रची साजिश”“सोशल वर्कर बनी मास्टरमाइंड”
सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला को पहले से पता था कि डॉक्टर रोजाना 11 तोला सोने का कड़ा पहनते हैं, जिसके चलते इस वारदात की पूरी प्लानिंग की गई।

