भाजपा कार्यकर्ता आधारित निर्णय लेने वाली पार्टी, राज्यसभा उम्मीदवार चयन पर बोले रामेश्वर शर्मा

Share :

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब भी कोई निर्णय लेती है, तो वह कार्यकर्ता आधारित निर्णय होता है।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दुनिया के अन्य राजनीतिक दलों को भाजपा से सीखना चाहिए। उनके मुताबिक, भाजपा कई बार ऐसे कार्यकर्ताओं को भी राज्यसभा भेजती है, जिनके बारे में आम लोग कल्पना तक नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा नेतृत्व की कार्यशैली को दर्शाता है, जो संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की दक्षता, उसके कार्यों की गुणवत्ता और विचारधारा के प्रति उसकी निष्ठा का आकलन करता है। इसी आधार पर पार्टी अपने नीतिगत निर्णय लेती है।

भाजपा विधायक ने दावा किया कि पार्टी के ऐसे निर्णय राष्ट्र और समाज के हित को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं तथा संगठन में कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने की परंपरा को मजबूत करते हैं।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पार्टी की चयन प्रक्रिया का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षमता और निष्ठा के आधार पर निर्णय लेने वाली पार्टी है। सुनिए, क्या कहा रामेश्वर शर्मा ने।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu