राज्यसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह का निर्वाचन आयोग पर निशाना

Share :

राज्यसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह का निर्वाचन आयोग पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस आशंका को विपक्ष लगातार जता रहा था, वही हुआ है। सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मामले में कोई फैसला नहीं लिया, जबकि सुप्रीम कोर्ट से आज ही निर्णय देने की मांग की गई थी।

उन्होंने कहा कि शाम चार बजे राज्यसभा चुनाव की घोषणा भी कर दी गई, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने इसे “चोरी” बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी और पूरे देश में इस मुद्दे को उजागर करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी हर संभव प्रयास करेगी और मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजकर रहेगी।

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म होने की संभावना है।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu