सड़क विवाद ने लिया खतरनाक रूप, CCTV में कैद हुई वारदात | हमीदिया अस्पताल फायरिंग का वीडियो भी आया सामने
भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े एक बदमाश ने सड़क पर पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी।
घटना बाग उमराव दूल्हा इलाके की बताई जा रही है, जहां गाड़ी टकराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी गाड़ी टकराने से नाराज़ था और महिला से बहस करने लगा।
देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि उसने पिस्टल निकालकर महिला को धमकाना शुरू कर दिया।
लेकिन हैरानी की बात यह रही कि महिला ने डरने के बजाय बदमाश का डटकर सामना किया और उससे भिड़ गई।
स्थिति बिगड़ती देख आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी बड़ी घटना हमीदिया अस्पताल मे फायरिंग
वहीं, भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 14 मार्च को हुई फायरिंग का CCTV वीडियो भी अब सामने आया था
वीडियो में कुख्यात बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में चाकू लेकर खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि वह इमरजेंसी गेट के सामने करीब 5 मिनट तक खड़ा रहा और लोगों की समझाइश के बावजूद गोली चला दी।
जानकारी के मुताबिक यह मामला पुरानी रंजिश और गैंगवार से जुड़ा हुआ है।
शहर के बदनाम अपराधी लल्लू रईस और शादाब के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
बताया जा रहा है कि पुराने हमले का बदला लेने के लिए यह फायरिंग की गई। थी
बढ़ता अपराध, डर में शहर
भोपाल में लगातार बढ़ती फायरिंग, चाकूबाजी और हिंसक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सड़क, अस्पताल और बाजार—हर जगह ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल है।
👉 ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें… क्या भोपाल में कानून व्यवस्था कमजोर हो रही है? अपनी राय कमेंट में बताएं।

