“भोपाल में बेलगाम बदमाश! सड़कों से कॉलेज तक गोलियां, लूट और स्नैचिंग—कौन है जिम्मेदार?”
भोपाल… क्या अब सुरक्षित शहर नहीं रहा?
सड़क हो, बाजार हो या कॉलेज कैंपस—हर जगह बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं।
मोबाइल स्नैचिंग, गोलीबारी, चाकूबाजी और हत्या… अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।
मोबाइल स्नैचिंग का आतंक
हबीबगंज इलाके में स्नेचर गैंग पूरी तरह एक्टिव है।
सिर्फ एक घंटे में दो वारदात—ये बताने के लिए काफी हैं कि बदमाशों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर—
फिल्म एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल छीन लिया जाता है…
वो भी तब, जब वो ओला बुक कर रहे थे।
दो बाइक सवार आते हैं… वारदात करते हैं… और फरार हो जाते हैं।
दूसरी घटना—दस नंबर मार्केट
दिनदहाड़े फोन पर बात कर रहे युवक से मोबाइल छीना जाता है…
ब्लैक एक्टिवा सवार बदमाश मौके से गायब।
BHEL खंडहर: अपराधियों का ‘सेफ जोन’
भोपाल में BHEL के खंडहर क्वार्टर—अब अपराधियों के अड्डे बन चुके हैं।
यहां रात होते ही—
नशा, जुआ और अपराध की प्लानिंग शुरू हो जाती है।
लूट और हत्या जैसी वारदातों की स्क्रिप्ट यहीं लिखी जाती है।
हाल ही में—
हथियार के दम पर लूट… और उसका वीडियो खुद बनाकर वायरल!
पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा जरूर है…
लेकिन सवाल—बाकी कितने अभी भी खुले घूम रहे हैं?
गोली, चाकू और मौत का शहर?
भोपाल में अब अपराध का नया ट्रेंड—
गोली चलाओ… और फरार हो जाओ!
हवाई फायर, चाकूबाजी, हत्या—
हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं।
न कॉलेज सुरक्षित…
न बाजार सुरक्षित…
ताजा मामला—अशोका गार्डन
सेम कॉलेज के अंदर गोली चलती है… और शहर सन्न रह जाता है।
कहीं भी, कभी भी—
कोई फायर कर देता है…
कोई जान ले लेता है…
और सिस्टम?
बस कार्रवाई के दावे करता रह जाता है।
पुलिस क्या कहती है?
पुलिस कमिश्नर संजय सिंह का कहना है—
खंडहर मकानों को तोड़ा जाएगा…
अभियान चलाया जाएगा…
लेकिन बड़ा सवाल—
क्या तब तक अपराधी खुलेआम वारदात करते रहेंगे?
भोपाल में बढ़ता अपराध—अब सिर्फ खबर नहीं, खतरे की घंटी है।
अगर अभी सख्त कदम नहीं उठाए गए…
तो हालात और भी बदतर हो सकते हैं।

