भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में कृषि, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े बड़े निर्णय लिए गए।

अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजन
सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 8 से 14 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। राज्य स्तरीय आयोजन भिंड में होगा।
किसानों के लिए राहत भरे फैसले
गेहूं खरीदी अब 10 अप्रैल के बजाय 9 अप्रैल से शुरू होगी
चना उत्पादन का 25% और मसूर का 100% उपार्जन किया जाएगा
इसके लिए 3175 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है
सिंचाई और ग्रामीण विकास
भानपुरा क्षेत्र में 3500 हेक्टेयर भूमि और 120 गांवों के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिससे लगभग 77% क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर
758 करोड़ रुपये की लागत से NH-46 के 22 किलोमीटर निर्माण को मंजूरी दी गई। इस पर कैबिनेट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण
उज्जैन में 590 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण ‘उड़ान योजना’ के तहत किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार विकसित करेगी।
शिक्षा क्षेत्र में बड़ा निर्णय
दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे SC छात्रों को 10,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
वित्त और प्रशासनिक सुधार
भोपाल में FCRI की 7 संस्थाओं का एकीकरण कर वित्त प्रबंधन का बड़ा केंद्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही 2952 करोड़ रुपये की वाणिज्यिक कर योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दी गई।
धार्मिक और सांस्कृतिक पहल
काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर के बीच पहला MoU साइन किया गया
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य को उत्तर प्रदेश में सराहना मिली
अब इसका मंचन अयोध्या में भी किया जाएगा
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
‘महाकाल द रियल टाइम’ सम्मेलन और कालगणना पर चर्चा
31 मार्च को हुए MP-UP सहयोग सम्मेलन की जानकारी साझा की गई
कैबिनेट के इन फैसलों से प्रदेश में कृषि, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

