भोपाल ब्रेकिंग: 27 अप्रैल को विशेष सत्र, नारी शक्ति पर होगा बड़ा मंथन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया गया है।इस सत्र में नारी शक्ति वंदन विषय पर चर्चा की जाएगी, जिसमें महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तीकरण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। सरकार इस पहल के जरिए महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर नई दिशा तय करने की तैयारी में है।

