भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
गोविंदपुरा क्षेत्र में आरोपियों ने पहले पीछे से बाइक से टक्कर मारी, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिलाओं को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों आदिल और शमीम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी युसूफ अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि युसूफ पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों को बीएचईएल के एक खंडहर मकान से गिरफ्तार किया है और उनके पास से महिला का आई कार्ड, 1500 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
फिलहाल गोविंदपुरा पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

