“चलती ट्रेन से फिसला यात्री, RPF जवान ने सेकंडों में बचाई जान – प्रयागराज जंक्शन का वायरल VIDEO”
प्रयागराज जंक्शन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरा।
प्रयागराज जंक्शन पर बड़ा हादसा टला: फिसले यात्री को RPF ने ऐसे बचाया, देखें वायरल वीडियो”
मौके पर तैनात RPF जवान कांस्टेबल सुनील कुमार कुशवाहा ने बिना देर किए दौड़ लगाई और सेकंडों में यात्री को खींचकर बाहर निकाल लिया।
यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गनीमत रही कि यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। RPF जवान की इस बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है।

