रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता, कुछ दिन पहले मुलताई में भी महसूस हुए थे झटके
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में आज दोपहर करीब 12:48 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उस समय अधिकांश लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे या दोपहर के भोजन की तैयारी कर रहे थे। अचानक जमीन में कंपन महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई है। हालांकि यह झटके हल्के थे, लेकिन अचानक आए कंपन से लोगों में डर का माहौल बन गया।
गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

