समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में खाद्य विभाग की बैठक, किसानों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में गेहूं उपार्जन की तैयारियों को लेकर खाद्य विभाग की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं, किसानों के पंजीयन, परिवहन और भंडारण की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुगम बनाई जाए। उन्होंने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं जैसे तौल कांटे, बारदान और परिवहन व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाएं, ताकि गेहूं खरीदी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उपार्जन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

