डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, आपसी मुद्दों पर हुई चर्च
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न परस्पर और विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में राज्यों के बीच सहयोग, विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी समन्वय को और मजबूत करने तथा साझा हितों के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच बेहतर संबंधों और सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

