गोलाघाट में आलोक शर्मा का सघन चुनाव प्रचार, अजंता निओग के समर्थन में कार्यकर्ताओं को किया संगठित
भोपाल लोकसभा सांसद आलोक शर्मा ने अपने असम प्रवास के दौरान काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सघन चुनाव प्रचार कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान की। इसी क्रम में उन्होंने गोलाघाट विधानसभा में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
असम चुनाव तैयारी तेज: गोलाघाट में भाजपा की बड़ी बैठक, अजंता निओग के समर्थन में जुटे नेता
इस बैठक में असम सरकार की वित्त मंत्री एवं गोलाघाट विधानसभा की लोकप्रिय प्रत्याशी अजंता निओग, म्यूनिसिपल बोर्ड की चेयरपर्सन दुलुमोनी बोर्बोडा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सामाजिक समरसता हमारी ताकत”: आलोक शर्मा ने गोलाघाट में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री शर्मा ने कहा कि “सामाजिक समरसता भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है” और संगठन की मजबूती ही चुनावी विजय का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, घर-घर संपर्क बढ़ाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की
काजीरंगा क्षेत्र में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर जनता तक पहुंचने का आह्वान
जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे लाभान्वित प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच बनाकर उन्हें भाजपा से जोड़ना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की भी सराहना की।

गोलाघाट में मारवाड़ी समाज सम्मेलन, भाजपा प्रत्याशी अजंता निओग के समर्थन में एकजुटता
इस अवसर पर टाउन मंडल में आयोजित ‘मारवाड़ी समाज सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने समाजजनों से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अजंता निओग को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के अनेक प्रमुख सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि “असम में इस बार फिर भाजपा सरकार” बनाकर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण की निरंतरता को सुनिश्चित किया जाएगा।

