भोपाल: जीतू पटवारी का हमला—चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, सरकार पर दबाव के आरोप
भोपाल से बड़ी राजनीतिक खबर—
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव प्रक्रिया और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
चुनाव आयोग से जनता का भरोसा उठा: जीतू पटवारी का बड़ा बयान
पटवारी ने कहा कि देश में चुनाव और चुनाव आयोग से जनता का विश्वास उठता जा रहा है।

सदस्यता निरस्तीकरण पर विवाद: नरेंद्र सिंह तोमर पर उठे सवाल, कांग्रेस आक्रामक
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती को 60 दिन का समय दिया था, लेकिन इसके बावजूद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जल्दबाजी में उनकी सदस्यता निरस्त कर दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में सरकार का दबाव था।
साथ ही पटवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा पर पेड न्यूज़ का मामला लंबित है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मध्यप्रदेश राजनीति गरमाई: जीतू पटवारी बोले—बीजेपी अलोकतंत्र का कैंसर,
बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अलोकतंत्र का “कैंसर” बन चुकी है।
किसानों के मुद्दे पर घेरा
किसानों के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि जिसे “किसान कल्याण वर्ष” कहा जा रहा है, वह वास्तव में “किसान शोषण वर्ष” है।
पटवारी ने दावा किया कि कैग रिपोर्ट में सामने आया है कि 50 प्रतिशत किसानों के लिए निर्धारित राशि खर्च ही नहीं की गई।
भोपाल में कांग्रेस का बड़ा ऐलान: किसान मंडियों में प्रदर्शन, उपवास और धरने की तैयारी
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह किसान मंडियों में प्रदर्शन करेगी।
साथ ही भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता एक दिन का उपवास करेंगे और कृषि मंत्री के घर के बाहर धरना भी देंगे।
कुल मिलाकर, प्रदेश में किसानों और लोकतंत्र के मुद्दे पर सियासत तेज होती नजर आ रही है।

