अक्षय तृतीया के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु भूमिपूजन

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी ने बुधवार को कलियासोत ग्राउंड में आगामी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर राठौर संघ, भोपाल द्वारा आयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन के लिए स्थल का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस गरिमामय अवसर पर भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय एवं समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना एवं जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।

