‘मन की बात’ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनभागीदारी पर दिया जोर
इंदौर, रविवार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर विधानसभा क्रमांक-1 के सम्राट अशोक मंडल, वार्ड क्रमांक 15 स्थित बूथ क्रमांक 249 (एयरपोर्ट क्षेत्र) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं तुलसीराम सिलावट सहित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, महेन्द्र हार्डिया एवं जीतू जिराती सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।
साथ ही नगर जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी टीनू जैन, आलोक दुबे, सावन सोनकर, प्रताप करोसिया, सूरज केरो, चिंटू वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने, सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

