उज्ज्वला कनेक्शन के बावजूद गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल कीमतों और एक्साइज ड्यूटी पर भी उठाए सवाल
भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गैस सिलेंडर की कमी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने LPG को लेकर कोई स्पष्ट नीति सार्वजनिक नहीं की है, जिससे आम जनता असमंजस में है।
सिंघार ने बताया कि प्रदेश में करीब 88 लाख उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। उन्होंने इसे सरकार की नीतिगत विफलता करार दिया।
अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वैश्विक संकट या युद्ध की स्थिति जारी रहती है, तो सरकार की आगे की रणनीति क्या होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या सरकार सिर्फ प्रतीकात्मक उपायों तक सीमित रहेगी या कोई ठोस कदम उठाएगी।
नेता प्रतिपक्ष ने छोटे व्यापारियों की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदार, होटल और चाय विक्रेता गैस की कमी के चलते अपना काम कैसे चलाएंगे, यह एक बड़ा सवाल है।
इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतों और एक्साइज ड्यूटी को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका कहना है कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फायदा आम जनता को नहीं मिल रहा, बल्कि कंपनियों को अधिक लाभ हो रहा है।
सिंघार ने सरकार से मांग की है कि महंगाई से राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं, गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की

